Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों ने भी दी श्रद्धांजलि

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Rajnath Singh, Dharmendra Pradhan, Kiren Rijiju, Arjun Ram Meghwal, Dr L Murugan, Dr Loganathan Murugan, Dr Syama Prasad Mookerjee, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 18:27 IST

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के नेतृत्व में आज संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह; शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान; संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू; विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल; सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन; राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; अनेक सांसदों, पूर्व सांसदों, लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह,  राज्य सभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात सांसद, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, ओजस्वी राजनेता और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रबल समर्थक थे। उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। उन्होंने लोक जीवन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति रहे और बाद में भारत के राजनीतिक एवं संसदीय जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. मुखर्जी प्रथम लोक सभा के सदस्य थे। वे अपनी वाक्पटुता, प्रबुद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। संसदीय वाद-विवाद और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों ने उन्हें एक युगदृष्टा नेता के रूप में स्थापित किया। राष्ट्रीय एकता और लोक सेवा के प्रति उनकी निष्ठा आज भी प्रेरणास्रोत है। संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र प्रसिद्ध चित्रकार श्री एन. एस. सुब्बाकृष्ण द्वारा निर्मित है। इसका अनावरण 31 मई 1991 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमण द्वारा किया गया था।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Rajnath Singh , Dharmendra Pradhan , Kiren Rijiju , Arjun Ram Meghwal , Dr L Murugan , Dr Loganathan Murugan , Dr Syama Prasad Mookerjee , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD