Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया वृक्षारोपण; कहा— डॉ. मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की शाश्वत प्रेरणा हैं

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Vineet Joshi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 17:55 IST

भारतीय जनता पार्टी, पंजाब ने आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, सेक्टर-37, चंडीगढ़ में महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और सशक्त भारत के निर्माण के विचार आज भी करोड़ों देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ढिल्लों ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने "एक देश, एक संविधान और एक निशान" के सिद्धांत के लिए संघर्ष किया तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के उद्देश्य से अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Vineet Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD