Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म 'सतलज' को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 16:13 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शहीद जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी फिल्म 'सतलज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने की कड़ी निंदा की है और इसे बोलने की आज़ादी पर सीधा हमला बताया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया और फिल्म पर से तुरंत बैन हटाने की मांग की। 

धालीवाल ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह फिल्म पंजाब के उस दुखद और काले दौर की सच्ची कहानी है, जिसे दिल्ली के शासक हमेशा के लिए दफनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद जसवंत सिंह खालड़ा ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवाधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और उस दौरान फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हजारों बेगुनाह नौजवानों की लावारिस लाशों का कड़वा सच सामने लाया। 

ऐसी ऐतिहासिक और सच्ची फिल्म पर बैन लगाना बेहद शर्मनाक है। यह बैन साबित करता है कि केंद्र सरकार पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। धालीवाल ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के त्रिकोणीय गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह फिल्म केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब के लोगों के खिलाफ किए गए अमानवीय कामों और उस दौरान सिखों पर किए गए अत्याचारों के काले सच का आईना है। 

आज भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं, इसीलिए इस फिल्म को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है ताकि नई पीढ़ी को कांग्रेस के उन भयानक अत्याचारों के बारे में पता न चले। भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल भी इस पूरी साज़िश में बराबर का हिस्सेदार रहा है।

धालीवाल ने अकाली दल के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कहा कि शहीद खालरा खुद अकाली दल से थे, लेकिन इसके बावजूद बादल परिवार और उनकी पार्टी ने कभी उनके पक्ष में आवाज़ नहीं उठाई। शहीद खालरा की पत्नी बीबी परमजीत कौर खालरा के हालिया इंटरव्यू का ज़िक्र करते हुए धालीवाल ने इमोशनल और गुस्से वाले लहजे में कहा कि बीबी खालरा का इंटरव्यू सुनकर मेरी रूह कांप गई। 

उन्होंने जो कहानी सुनाई है, वह अकाली दल पर एक दाग है। उस समय बीबी खालरा इंसाफ और मदद मांगने प्रकाश सिंह बादल के पास गई थीं, लेकिन बादल ने उनकी मदद करने से मना कर दिया था। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अपने पिता प्रकाश सिंह बादल के इस घिनौने और असंवेदनशील व्यवहार के कारण सुखबीर बादल को आज गहरे कुएं में डूब जाना चाहिए। 

खुद को पंथक कहने वाली पार्टी ने पंजाब के सबसे बड़े ह्यूमन राइट्स फाइटर के परिवार को बेसहारा छोड़ दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों और शहीद खालरा के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और केंद्र सरकार को चेतावनी देती है कि पंजाब सच्चाई को दबाने की ऐसी तानाशाही कोशिशों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD