Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर

 

द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Military, General Dhiraj Seth, Indian Army, Chief of the Army Staff, COAS, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 15:01 IST

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भारत की राष्ट्रपति एवं तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की है। जनरल धीरज सेठ अपनी पत्नी कोमल सेठ के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे थे। यह मुलाकात भारतीय सैन्य नेतृत्व और राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद के बीच परंपरागत संवाद एवं विश्वास का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है।

गौरतलब है कि यह भेंट ऐसे समय हुई है जब जनरल धीरज सेठ ने हाल ही में भारतीय सेना के 31वें थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है। सेना की कमान संभालने के बाद राष्ट्रपति से उनकी यह उनकी पहली मुलाकात है। यह मुलाकात इसलिए भी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं।

राष्ट्रपति व सेना के शीर्ष नेतृत्व के साथ समय-समय पर राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सैन्य तैयारियों से जुड़े विषयों पर संवाद की परंपरा रही है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भेंट के दौरान जनरल धीरज सेठ और कोमल सेठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। यह मुलाकात भारतीय सेना और राष्ट्रपति भवन के बीच संस्थागत संबंधों तथा सैन्य परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रतीक भी है।

सेना प्रमुख, जनरल धीरज सेठ बख्तरबंद कोर के एक अनुभवी अधिकारी हैं और उन्होंने अपने लंबे सैन्य करियर में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। थलसेना प्रमुख बनने से पहले वे उप-थलसेना प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। सेना की कमान संभालने के बाद उन्होंने भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तकनीक-सक्षम, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारतीय सेना के निर्माण की अपनी प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया है।

इससे पहले 2 जुलाई को उन्होंने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की थी। जनरल धीरज सेठ के थलसेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद रक्षामंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात रही। जनरल धीरज सेठ ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही ‘विजय’ नामक अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया था। उनका लक्ष्य भारतीय सेना को अत्याधुनिक तकनीक से लैस, भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार और बहु-क्षेत्रीय युद्धक्षेत्र में प्रभावी ढंग से संचालन करने वाली सेना के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकताओं में सेना में आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग, एआई आधारित क्षमताओं का विस्तार, स्वदेशी रक्षा उद्योग को प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा तथा तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता को और मजबूत करना शामिल है। उनका मार्गदर्शक मंत्र ‘जय से विजय’ है। यह संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार के माध्यम से सैन्य क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश देता है। 

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Military , General Dhiraj Seth , Indian Army , Chief of the Army Staff , COAS , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD