Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

16 मेडिकल कॉलेजों से लेकर हर मोर्चे पर झूठ बोल रही ‘आप’ सरकार : केवल सिंह ढिल्लों

धनौला कॉलेज घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से पूछे सवाल

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 09:22 IST

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला के धनौला में नए कॉलेज की घोषणा को डूबती सरकार का झूठा सहारा करार देते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार सिर्फ मेडिकल कॉलेजों के वादे पर ही नहीं, बल्कि पंजाब के हर वर्ग—युवाओं, किसानों, महिलाओं की योजनाओं और कर्मचारियों के अधिकारों के मामले में पंजाब के साथ धोखा कर चुकी है।

ढिल्लों ने कहा कि 2022-23 के बजट में 16 नए मेडिकल कॉलेजों की घोषणा हुई थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी एक भी कॉलेज धरातल पर नहीं उतरा। मस्तुआना में रखे गए शिलान्यास पत्थर के आसपास आज धान लहलहा रहा है और गुरुद्वारा साहिब ने जमीन वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हंडियाया का सुपर मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल परियोजना रद्द कर दी गई, ठीकरीवाल का नर्सिंग कॉलेज अधर में लटका हुआ है और अब धनौला के लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के 37 में से आधे से अधिक नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट एक साल से ज्यादा की देरी का शिकार हैं, जबकि 4 पूरी तरह ठप पड़े हैं। यह सरकार सिर्फ शिलान्यास करने में माहिर है, काम पूरा करने में नहीं। मावां धीआं सत्कार योजना साढ़े चार साल की देरी के बाद शर्तों के साथ लागू हुई, कर्मचारियों का डीए और पेंशनरों के बकाये लंबित हैं, जबकि शगुन योजना के लाभार्थी भी इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं। ढिल्लों ने बताया कि 2022 में 2.8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 2027 तक 5 लाख करोड़ रुपये को छू सकता है और 2026-27 में ही पंजाब 42,000 करोड़ रुपये केवल कर्ज की किस्तों और ब्याज पर खर्च कर रहा है।

जबकि इस कर्ज से पंजाब के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया। यह सरकार विकास नहीं कर रही, बल्कि पंजाब के भविष्य को गिरवी रख रही है। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि भगवंत मान केवल कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि सरकार दिल्ली से भेजे गए हारे हुए नेता चला रहे हैं। इस समय भी मुख्यमंत्री गायब हैं और पंजाब की कमान दिल्ली के घोटालेबाजों के हाथ में है।

जिन लोगों को दिल्ली की जनता ने नकार दिया, वही पंजाब के भविष्य के फैसले ले रहे हैं इससे बड़ी शर्म की बात पंजाब के लिए और क्या हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में पंजाब के लोग इस झूठे बदलाव की दिल्ली दरबार वाली सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD