Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

कुर्सी की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, पंजाब के मुद्दे पूरी तरह गायब: अक्षय शर्मा

चन्नी के घर हुई बैठक पर भाजपा नेता का कटाक्ष "जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे, वे पंजाब को क्या संभालेंगे;

Akshay Sharma, BJP Punjab, Punjab News, Punjab, Punjab Latest News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 12:24 IST

अमृतसर उत्तरी विधानसभा से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगातार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी दो धड़ों में बंट चुकी है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक ओर पंजाब में सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री की कुर्सी और नेतृत्व की दौड़ में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरी खींचतान में पंजाब के असली मुद्दे और जनता का एजेंडा पूरी तरह गायब हो गया है।

शर्मा ने कहा, "जो नेता अपनी पार्टी को एकजुट नहीं रख पा रहे, वे पंजाब को कैसे संभालेंगे? कांग्रेस आज नेतृत्व संकट और आपसी गुटबाजी से घिरी हुई है।" उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और नशे जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है, लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों की बजाय आंतरिक राजनीति में उलझी हुई है। 

शर्मा ने दावा किया कि यही कारण है कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पर से लगातार भरोसा कम होता जा रहा है। अक्षय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से ही कुर्सी की खींचतान चलती आ रही है इसीलिए देश में बीजेपी को समर्थन मिलता जा रहा है वहीं अब पंजाब निवासियों को भी समझ आ गया है कि पंजाब की भलाई के लिए बीजेपी इकलौती पार्टी है इसीलिए 2027 में इस पर मुहर लगाकर लोग पंजाब को फिर तरक्की की राह पर चलाएंगे।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Punjab News , Punjab , Punjab Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD