Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

मनीष तिवारी ने एमपी लैड प्रॉजेक्ट्स में तेजी लाने पर दिया जोर

सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का ऑडिट कराने की मांग

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 11:54 IST

भारत सरकार के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपी लैड) योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस समीक्षा बैठक में चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव, नगर निगम के आकमिश्नर अमित कुमार, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अमनदीप सिंह भट्टी, नगर निगम के चीफ इंजिनियर संजय अरोड़ा, चंद्र मुखी शर्मा, पवन दीवान, वसीम मीर तथा अन्य विभिन्न अधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान तिवारी ने कहा कि एमपी लैड योजना के तहत चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि ये लोगों की स्थानीय स्तर की विकास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से अनुरोध किया कि पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भारी मांग को देखते हुए, यह समझने की आवश्यकता है कि इतने मजबूत पुलिस प्रबंधों के बावजूद लोगों में असुरक्षा की भावना क्यों बनी हुई है, जिसके कारण जमीनी स्तर से सीसीटीवी कैमरों की इतनी बड़ी मांग उठ रही है।

तिवारी ने यह भी निर्देश दिए कि दिसंबर 2024 से, जब एमपी लैड योजना के तहत कार्य शुरू हुए, उसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का ऑडिट कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि यदि लोगों को राहत, सुविधा, आराम या सहूलियत प्रदान करने वाली तथा जनहित से सीधे तौर पर जुड़ी कोई अन्य परियोजना उनके संज्ञान में आती है, तो उसे भी उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि उसे लागू किए जाने वाले परियोजनाओं की सूची में शामिल किया जा सके।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD