Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

लुधियाना में मानसून के दौरान लोगों की सुविधा के लिए 1700 सीसीटीवी कैमरों वाला 'मानसून वॉर रूम' स्थापित : हरजोत सिंह बैंस

तकनीक से लैस कंट्रोल सेंटर शिकायतों का करेगा तत्काल निपटारा; लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Harjot Singh Bains, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 11:55 IST

मानसून के मौसम के दौरान लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा एक आधुनिक 'मानसून वॉर रूम' स्थापित किया गया है। यह हाईटेक कंट्रोल सेंटर 1700 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे पूरे शहर की निगरानी करेगा।

आज यहां नगर निगम के जोन-डी, सराभा नगर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में स्थापित 'मानसून वॉर रूम' का निरीक्षण करने के बाद स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस वॉर रूम की बड़ी स्क्रीन पर उन चौकों, निचले इलाकों और संवेदनशील नालों की लाइव एचडी फुटेज दिखाई जाएगी, जहां जलभराव की समस्या रहती है।

इस व्यवस्था के माध्यम से जलभराव का पता कुछ ही सेकंड में चल जाएगा, जिससे नगर निगम की टीमें तुरंत संबंधित स्थान पर पहुंच सकेंगी। इससे कार्रवाई का समय घंटों से घटकर कुछ मिनटों तक सीमित हो जाएगा।कंट्रोल सेंटर के कामकाज का जायजा लेने के बाद स्थानीय निकाय मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही एक समर्पित मानसून हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। शहरवासी इस हेल्पलाइन पर फोन कर जलभराव, जाम या ओवरफ्लो नालों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसे वॉर रूम में तुरंत दर्ज किया जाएगा।

प्रत्येक शिकायत को शहर के नक्शे पर जियो-टैग किया जाएगा और उसे सबसे निकट की फील्ड टीम को सौंपा जाएगा। समस्या के समाधान होने तक उसकी लगातार निगरानी की जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान कर लोगों को तुरंत राहत प्रदान करना है।इसके बाद नगर निगम अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में स हरजोत सिंह बैंस ने मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।

उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने, बुद्धा दरिया और मुख्य सीवरेज लाइनों की सफाई (डी-सिल्टिंग) कराने, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी मैनहोल ढकने, सड़क किनारे लगी जालियों की सफाई तथा टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स बैंस ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। 'मिशन क्लीन पंजाब' केवल एक नारा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर चलाया जा रहा हमारा व्यावहारिक अभियान है।"

उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई अथवा आपातकालीन ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार, वरिष्ठ डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, संयुक्त आयुक्त तपन भनोट तथा सहायक आयुक्त जसदेव सेखों भी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार ने स्थानीय निकाय मंत्री को कमांड सेंटर की तैयारियों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि नगर निगम की सभी टीमें पूरी तरह सतर्क और अलर्ट हैं।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD