Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

डा. बलबीर सिंह ने मरीजों के साथ सहानुभूति से पेश आने के लिए डॉक्टरों का किया आभार

Dr Balbir Singh, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 11:46 IST

मेडिकल पेशेवरों की अथक सेवाओं को मान्यता देने के लिए अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज यहां म्युनिसिपल भवन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय चिकित्सक पुरस्कार समारोह में सरकारी और निजी क्षेत्र के 59 डॉक्टरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की यह अनूठी नीति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने का नेक प्रयास है। इस संस्थागत और योग्यता-आधारित नीति के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और निजी क्षेत्र की बेहतरीन सेवाएं निभाने वाले डॉक्टरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए।

सभी डॉक्टरों को डॉक्टर दिवस पर बधाई देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) के निदेशक डा. वीरेंद्र सिंह का उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विशेष तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जिस इमारत को मूल रूप से एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के लिए बनाया गया था, वहां अब पीआईएलबीएस है, जहां पहला लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है।"

उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान में बहुत जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डा. आशीष गुलिया की, राज्य में कैंसर संबंधी देखभाल को उच्च स्तर पर ले जाने और शुरुआती निदान पर ध्यान केंद्रित करके कैंसर की रोकथाम करने के लिए सराहना की। इसके अलावा डा. बलबीर सिंह ने प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बिश्व मोहन और न्यूरोलॉजिस्ट डा. जैराज डी. पांडियन की, हब-एंड-स्पोक-आधारित प्रोजेक्ट्स - स्टेमी और स्ट्रोक - को सफलतापूर्वक चलाने के लिए प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित पंजाब स्टेमी प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल के दौरे के मरीजों को समय पर और प्रभावी इलाज प्रदान करना है, जिसमें मुख्य तौर पर थ्रोम्बोलाइसिस पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस जीवन-रक्षक पहल के तहत टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन, जो दिल में खून के थक्कों को घोलने में मदद करता है और आम तौर पर 25,000 से 35,000 रुपये की कीमत का होता है, मरीजों को पूरी तरह से मुफ्त दिया जा रहा है।

इसी तरह पंजाब स्ट्रोक प्रोजेक्ट का उद्देश्य इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित स्ट्रोक मरीजों को मुफ्त मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टोमी प्रदान करना है। यह प्रोजेक्ट भी हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित है, जिसमें सी.एम.सी. लुधियाना को केंद्रीय हब और तीन जिला अस्पतालों को स्पोक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। समारोह के दौरान समग्र चिकित्सा समुदाय की सराहना करते हुए डा. बलबीर सिंह ने डॉक्टरों को ग्लोबल रोल मॉडल बताया।

उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी मुसीबत आए - चाहे बाढ़ हो, कोविड-19 हो या कोई अन्य आपदा - डॉक्टर हमेशा लोगों की सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मरीजों के साथ सहानुभूति से पेश आने के लिए डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर मानक स्वास्थ्य सेवा को निजी अस्पतालों के बराबर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

उन्होंने दोहराया कि मानक स्वास्थ्य सेवा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का भी एक मौलिक अधिकार है। डा. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि बहुत जल्द इसी तरह आशा वर्करों, पैरा-मेडिकल स्टाफ और अन्य हेल्थ वर्करों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा।

डिब्बा :

विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वालों में डा. वीरेंद्र सिंह (निदेशक, पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, मोहाली); डा. श्रीनिवास रेड्डी (प्रोफेसर एवं प्रमुख, हृदय रोग विभाग, पीजीआईएमईआर); डा. आशीष गुलिया (निदेशक, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र पंजाब); डा. राजिंदर सिंह परमार (प्रबंध निदेशक, परमार अस्पताल); डा. रोहित ओम प्रकाश (अध्यक्ष, डा. ओम प्रकाश आई इंस्टीट्यूट); डा. जैराज (न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल प्रधान, वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गनाइजेशन, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज लुधियाना); डा. बिश्व मोहन (हृदय रोग विभाग प्रमुख, डीएमसीएच लुधियाना); डा. कर्नल राजिंदर सिंह (निदेशक, अकाल मनोविज्ञान सेवाएं सह नशा छुड़ाऊ केंद्र, संगरूर, पंजाब); डा. भवनीत भारती (पूर्व निदेशक प्रिंसिपल, एआईएमएस मोहाली); डा. राकेश शर्मा (प्रोफेसर, जीएमसी-अमृतसर); डा. नीतू कुक्कड़ (प्रोफेसर एवं प्रमुख, आईएचबीटी ब्लड सेंटर, जीजीएस मेडिकल कॉलेज-फरीदकोट); डा. संजीव भगत (प्रोफेसर एवं प्रमुख, ईएनटी विभाग, जीएमसी-पटियाला); डा. सतिंदरजीत सिंह बजाज (सिविल सर्जन, अमृतसर); डा. रश्मि विज (टीकाकरण अधिकारी-सह-नोडल अधिकारी, एएसी, जिला अमृतसर); डा. वीरेश्वर चावला (एमओ सर्जरी, बठिंडा); डा. अरुण बंसल (एमओ मनोरोग, बठिंडा); डा. विशाल (मेडिकल अधिकारी - छाती एवं टीबी, फरीदकोट); डा. पंकज बंसल (मेडिकल अधिकारी - बाल रोग, फरीदकोट); डा. अमनदीप सिंह धीमान (मेडिकल अधिकारी - मेडिसिन, फतेहगढ़ साहिब); डा. नीरू सियाल (मेडिकल अधिकारी विशेषज्ञ - स्त्री रोग, फतेहगढ़ साहिब); डा. कविता (सिविल सर्जन, फाजिल्का); डा. एडिसन एरिक (मेडिकल अधिकारी, फाजिल्का); डा. विशाल बजाज (मेडिकल अधिकारी - एनेस्थीसिया, फिरोजपुर); डा. आंचल नंदराजोग (मेडिकल अधिकारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिरोजपुर); डा. प्रभजोत (सहायक सिविल सर्जन, गुरदासपुर); डा. प्रियागीत कलसी (ब्लड बैंक प्रभारी, गुरदासपुर); डा. सीमा गर्ग (जिला टीकाकरण अधिकारी, होशियारपुर); डा. मनमोहन सिंह (वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी, हुशियारपुर); डा. राजेश गर्ग (सिविल सर्जन, जालंधर); डा. बेअंत सिंह (मेडिकल अधिकारी - ऑर्थो, जालंधर); डा. गुरदेव सिंह भट्टी (मेडिकल अधिकारी डेंटल, कपूरथला); डा. अंजू (रेडियोलॉजिस्ट, डी.एच. कपूरथला); डा. रमनदीप आहलूवालिया (सिविल सर्जन, लुधियाना); डा. अखिल सरीन (वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी, लुधियाना); डा. मनिंदर सिंह भसीन (वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी, लुधियाना); डा. साजिला खान (सहायक सिविल सर्जन, मालेरकोटला); डा. उपवान चोबरा (मेडिकल अधिकारी - सोनोलॉजिस्ट, मोगा); डा. लखबीर कौर (जिला टीकाकरण अधिकारी, मुक्तसर साहिब); डा. परविंदर कौर (वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी ए.आर.टी.सी., पठानकोट); डा. माधवी( ब्लड  ट्रांसफ्यूजन अधिकारी, पठानकोट); डा. गगनदीप कौर (मेडिकल अधिकारी ई.एन.टी. विशेषज्ञ, पटियाला); डा. नेहा (मेडिकल अधिकारी बाल रोग, पटियाला); डा. पुनीत सैनी (मेडिसिन विशेषज्ञ एम.ओ., रूपनगर); डा. इंदरमनजोत सिंह अरोड़ा (मेडिकल अधिकारी बाल रोग, संगरूर); डा. पिंदरवीर सिंह (ए.ए.सी. मेडिकल अधिकारी, संगरूर); डा. गिरीश डोगरा (जिला टीकाकरण अधिकारी, एस.ए.एस. नगर); डा. नवदीप सिंह (मेडिकल अधिकारी विशेषज्ञ, एस.ए.एस. नगर); डा. अनामिका सोनी (जिला महामारी विशेषज्ञ, एस.ए.एस. नगर); डा. ईशा अरोड़ा (मेडिकल अधिकारी विशेषज्ञ, एस.ए.एस. नगर); डा. हरप्रीत सिंह (उप मेडिकल आयुक्त, एस.बी.एस. नगर); डा. सतविंदर पाल सिंह (वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी, एसबीएस नगर); डा. नीरज लता (मेडिकल अधिकारी बाल रोग, तरन तारन); डा. अनिल गोयल (निदेशक - एसआई, डीएचएस पंजाब कार्यालय); डा. सुभाष कुमार (उप निदेशक, डीएचएस पंजाब कार्यालय); डा. राजेश भास्कर (सहायक निदेशक, डीएचएस पंजाब कार्यालय); डा. गगनदीप सिंह ग्रोवर (सहायक निदेशक, डीएचएस पंजाब कार्यालय); डा. सुनीता देवी (संयुक्त निदेशक, ब्लड  ट्रांसफ्यूजन सेवाएं, पीएसएएसीएस, पंजाब); डा. अर्शदीप कौर (मेडिकल अधिकारी, डीएचएस पंजाब कार्यालय) और डा. गुरमनदीप सिंह (कार्यालय डीएचएस पंजाब) शामिल थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD