Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल

 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने आईआईटीई के नए कैंपस विस्तार की रखी आधारशिला

127 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गांधीनगर , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 17:10 IST

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन (आईआईटीई) के नए कैंपस के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने 127 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अत्याधुनिक शैक्षणिक और शोध सुविधाओं के साथ 600 से अधिक छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को नए कैंपस के निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। यह विश्वविद्यालय वर्ष 2010 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के तहत स्थापित किया गया था। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रद्युमन वाजा, राज्य मंत्री त्रिकम छंगा और रिवाबा जडेजा भी मौजूद रहे। राज्य सरकार के अनुसार नए परिसर में आधुनिक शैक्षणिक भवन, फैकल्टी ब्लॉक, एडवांस क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, सेमिनार हॉल, अत्याधुनिक पुस्तकालय, संग्रहालय और खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अलावा 600 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास भी बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री प्रद्युमन वाजा ने कहा कि यह परियोजना केवल एक भवन के निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों के निर्माण की नई शुरुआत है, जो भारत के भविष्य को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि भारत को केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि ऐसे राष्ट्रनिर्माता शिक्षकों को तैयार करना चाहिए जो वैश्विक स्तर पर भी शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व कर सकें।

उन्होंने बताया कि आईआईटीई की स्थापना विश्वस्तरीय शिक्षक शिक्षा संस्थान के रूप में की गई थी और नई वित्तीय मंजूरी से इसके विस्तार को और गति मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उल्लेख करते हुए वाजा ने कहा कि गुजरात इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल आधारित शिक्षण पर जोर देती है। इसी उद्देश्य से आईआईटीई को बहुविषयक विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में सात नए स्कूल स्थापित किए गए हैं, जिससे विभिन्न ज्ञान क्षेत्रों का एकीकरण हो सके।

वाजा ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और शिक्षक कक्षा से ही राष्ट्र निर्माण की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि नए परिसर की आधारशिला केवल सीमेंट और कंक्रीट की इमारत की नहीं, बल्कि 'विकसित गुजरात' के माध्यम से 'विकसित भारत' के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

राज्य मंत्री त्रिकम छंगा ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ यह संस्थान आने वाले वर्षों में देश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण पद्धति में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आईटीईपी पाठ्यक्रम का डिजिटल शुभारंभ भी किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विद्यालयी जीवन में उन्हें पढ़ाने वाले वडनगर के श्री बी.एन. हाई स्कूल के शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस समारोह में गांधीनगर की महापौर मीरा पटेल, राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ला, विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, शैक्षणिक प्रमुख, निदेशक, प्राचार्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD