Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता

 

गांव फंबिया की पंचायत कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुई

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शामचुरासी हलके की तस्वीर बदली-पंचायत

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शामचुरासी/होशियारपुर , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 12:37 IST

शामचुरासी विधानसभा हलके के गांव फंबिया की पूरी पंचायत ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में सरपंच पूजा रानी, राकेश कुमार पूर्व सरपंच, पंच दिलबाग सिंह, परमजीत कौर, रामपाल, बलवीर सिंह, राजीव कुमार, जसविंदर कुमार, परमजीत कौर, जगदीश कुमार, निर्मल चंद, राजीव वासुदेवा, दविंदर सिंह सोढ़ी, महिंदर कौर सहित पार्टी में शामिल हुए सभी पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया। 

इस मौके पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह किंदा, पूर्व सरपंच संधरा सोढिया ने भी अकाली दल छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की और कहा कि मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पिछले कुछ सालों में जितना काम करके दिखाया है, उतना अन्य पार्टियों के नेताओं ने कभी सोचा भी नहीं था। इस मौके बोलते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लोक कल्याण, पारदर्शी प्रशासन और विकास कार्यों के लिए लिए गए ऐतिहासिक फैसलों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि गांव फंबिया की पूरी पंचायत और पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह किंदा का पार्टी में शामिल होना इस बात का सबूत है कि लोग पारंपरिक राजनीति से तंग आ चुके हैं और एक ईमानदार और विकास समर्थक सरकार के साथ खड़े हैं। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक प्रयास किए हैं, सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे गांवों और शहरों में लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। 

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा सममान दिया जाएगा और गांवों के विकास के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब के हर गांव को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना और लोगों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरना है। 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों को सममानित किया और कहा कि उनकी भागीदारी से पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर गुरविंदर सिंह पाबला, परविंदर सिंह सज्जन आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD