Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ

 

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर

पंचकुला में सुना प्रधानमंत्री का लोकप्रिय कार्यक्रम " मन की बात"

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 12:14 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार के राज में आज पूरी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। उन्होंने जिला कुल्लू अस्पताल में एक गर्भवती महिला की हुई दुःखद मृत्यु का हवाला देते हुए अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि राज्य के सबसे बड़े रेफरल अस्पताल शिमला आईजीएमसी में आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए लिफ्ट तक खराब पड़ी है, जिसके कारण तीमारदारों को अपने मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू में भी बालीचौकी के सुनारू निवासी एक गर्भवती महिला रजनी शर्मा के उसके इलाज़ में भारी कोताही से मृत्यु का आरोप लगा है। परिजन की बातें और आरोप दिल को झकझोरने वाले हैं।  परिजन न्याय की गुहार लेकर सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि आखिर कब तक माताओं बहनों के साथ ऐसा होता रहेगा। 

इस मामले में अब तक क्या हुआ? दोषियों पर कोई कार्रवाई  क्यों नहीं हुई। इसी तरह जिले सोलन के अस्पताल में भी एक महिला की ऑपरेशन के बाद दुःखद मृत्यु हुई थी और परिजनों ने इलाज में घोर लापरवाही के आरोप लगाए थे। व्यवस्था में सुधार आखिर कब होगा।

जयराम ठाकुर ने टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी हर रोज कोई न कोई नया बखेड़ा खड़ा रहता है और जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते छोटी-मोटी गंभीर बीमारियों में भी मरीजों को तुरंत रेफर कर दिया जाता है। लेकिन वहां पर पूरे डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स का तबादला कर दिया जाता है। 

आईजीएमसी में भी एक डॉक्टर के मरीज से दुर्व्यवहार पूरे देश में चर्चा में रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पिछले चार साल से रोगी कल्याण समिति की बैठक तक नहीं हुई है और स्वास्थ्य मंत्री ने आज तक वहां जाकर सुध लेने की जहमत नहीं उठाई, जबकि शिमला के चम्मियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी अव्यवस्था के कारण जनता हर दिन परेशान हो रही है।

पंचकुला में सुना प्रधानमंत्री का लोकप्रिय कार्यक्रम " मन की बात"

रविवार सुबह हरियाणा के पंचकुला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" सुनने के बाद जयराम ठाकुर ने देश की स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल तीन स्वदेशी युद्धपोतों—आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस अग्रय और आईएनएस संशोधक—तथा भारत में निर्मित पहले सी-295 सैन्य परिवहन विमान के जिक्र को रक्षा क्षमता का सशक्त प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और "कैच  द रैन" अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी से अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सर्वोच्च सम्मान पर दी  बधाई  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च पर्यावरणीय सम्मान  "गार्डियन ऑफ द ब्लू हॉरिजॉन" से सम्मानित किया गया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। अब तक यह प्रधानमंत्री को 34 वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच जो संतुलन बनाया है, वह आज दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुका है। यह सम्मान ‘विकसित एवं हरित भारत’ के संकल्प और वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में भारत की बढ़ती मजबूत और नेतृत्वकारी भूमिका का एक सशक्त प्रमाण है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD