Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता

 

वरजीत वालिया की पहल, अपने ढाई महीने के बेटे को पोलियो बूंदें पिला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की

अभिभावकों से पांच साल से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूंदें पिलाने की अपील ; अभियान के तहत जिले भर में 1.96 लाख से अधिक बच्चों को किया जाएगा कवर

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:59 IST

जिले में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर श्री वरजीत वालिया के ढाई महीने के बेटे को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पोलियो रोधक बूंदें पिला कर की गई। माता-पिता से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए श्री वालिया ने कहा कि पांच साल से कम उम्र के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूंदें जरूर पिलाई जाएं ताकि भारत पोलियो मुक्त देश बना रहे। 

उन्होंने जिलावासियों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी योग्य बच्चा इस अभियान के दौरान कवर होने से वंचित न रह जाए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले भर में 2,203 टीमें तैनात की गई है, जिनमें 2,107 हाउस टू हाउस टीमें, 66 मोबाइल टीमें और 30 ट्रांजिट टीमें शामिल है। 

यह टीमें पांच साल से कम आयु के 1,96,657 बच्चों को पोलियो बूंदें पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि ये टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 5,41,258 घरों को कवर करने के अलावा 715 उच्च जोखिम वाले स्थानों तक पहुंच बनाएंगी, जिनमें झुग्गी-झोपड़ियां, ईंट भट्ठे, औद्योगिक क्षेत्र, अस्थायी बस्तियां और अन्य संवेदनशील इलाके शामिल है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग भी मौजूद थे। 

उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की सफलता के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान की निगरानी और उचित संचालन के लिए 267 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारण पहले दिन निर्धारित बूथों से पोलियो बूंदें पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें अभियान के बाकी दो दिनों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो रोधक बूंदें पिलाएंगी।

इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सिमरनजीत कौर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. मीरा, मैडिकल अधिकारी डा. आदित्यपाल, डेंटल सर्जन (पी.ए.पी.) डा. अनुदीप कौर, डिप्टी एम.ई.आई.ओ. असीम शर्मा व रविंदर जस्सल, आयुर्वेदिक मैडिकल अधिकारी डा. मोनिका, एम.पी.एच.डब्ल्यू (महिला) कल्पना और आशा वर्कर भी मौजूद थी।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD