Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

अमित शाह ने गुजरात में 'भारत टैक्सी' की शुरुआत की

बोले- 'सारथियों' को मिलेगा सम्मान और स्वामित्व

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Bharat Taxi, Gujarat
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गांधीनगर , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 17:28 IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर से गुजरात में 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के विजन को मोबिलिटी सेक्टर में साकार करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल टैक्सी चालकों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि लेकर आएगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 'भारत टैक्सी' की सेवाएं गुजरात के सभी प्रमुख शहरों, जिनमें अहमदाबाद, सूरत और राजकोट शामिल हैं, में शुरू हो चुकी हैं। यह सेवा दोपहिया, ऑटो-रिक्शा और चारपहिया वाहनों की तीनों श्रेणियों में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि 'भारत टैक्सी' से जुड़े सात लाख 'सारथी' इसके मालिक हैं। यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

निजी ऐप आधारित कंपनियां उन्हें केवल ड्राइवर मानती हैं, जबकि 'भारत टैक्सी' उन्हें 'सारथी' के रूप में सम्मान और सहकारी संस्था में हिस्सेदारी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यहां सारथी किसी ऐप कंपनी पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि स्वयं सहकारी संस्था के शेयरधारक हैं। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा अचानक किराए में की गई कटौती का उद्देश्य केवल 'भारत टैक्सी' की एंट्री को रोकना है, ताकि बाद में वे फिर से मनमाने तरीके से किराया वसूल सकें।

हालांकि, उन्होंने कहा कि 'भारत टैक्सी' आम लोगों की सेवा और पारदर्शी व्यवस्था के अपने संकल्प पर कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में 'भारत टैक्सी' का विस्तार देश के 500 से अधिक शहरों और कस्बों तक किया जाएगा। वहीं, 31 जुलाई से पहले इसकी सेवाएं देश के सात प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'भारत टैक्सी' केवल परिवहन सेवा नहीं, बल्कि सहकारिता आधारित आर्थिक सशक्तिकरण का मॉडल है। इसके माध्यम से सारथियों को ऋण सुविधा, बीमा सुरक्षा और कारोबार के विस्तार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 'भारत टैक्सी' की सफलता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इसके सारथियों और ग्राहकों पर है।

दोनों को अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक सोच के साथ इस पहल को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर 'भारत टैक्सी' ने गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पश्चिम रेलवे के साथ विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Bharat Taxi , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD