Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी

उन्नत हवाई अड्डा विदर्भ में व्यापार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, खनन और निवेश को बढ़ावा देगा

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Nagpur, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नागपुर , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 18:38 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण और विस्तार, संपर्क सुविधा को सुदृढ़ करके, निवेश आकर्षित करके, रोजगार का सृजन करके तथा विदर्भ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देकर मध्य भारत के आर्थिक परिदृश्य को उल्लेखनीय रूप से मजबूत करेगा।

श्री गडकरी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को औपचारिक रूप से जीएमआर समूह को सौंपे जाने हेतु आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, रामटेक के सांसद श्री श्यामकुमार बर्वे, राज्यसभा सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल तथा श्रीमती माया इवनाते की गरिमामयी उपस्थिति ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

भारत के भौगोलिक केंद्र में स्थित नागपुर के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि यह शहर तेजी से व्यापार, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, वाणिज्य तथा बहु-माध्यम परिवहन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का विस्तार और आधुनिकीकरण मध्य भारत में आर्थिक विकास के एक प्रमुख प्रेरक के रूप में नागपुर की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि उन्नत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विदर्भ क्षेत्र में पर्यटन, खनन, कृषि तथा निर्यातोन्मुख उद्योगों के विकास को गति देने में परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि उन्नत विमानन अवसंरचना और बेहतर संपर्क सुविधा से यात्रियों तथा माल की आवाजाही में वृद्धि होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को समर्थन मिलेगा और नए व्यावसायिक अवसर सृजित होंगे।

श्री गडकरी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आग्रह किया कि वह नागपुर से सिंगापुर और दुबई जैसे प्रमुख वैश्विक गंतव्यों के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि ऐसी संपर्क सुविधा व्यापार, पर्यटन, निवेश तथा व्‍यापार विनिमय को बढ़ावा देगी, साथ ही वैश्विक बाजारों के साथ नागपुर के एकीकरण को भी सुदृढ़ करेगी।

स्थानीय उत्पादों और संस्कृति के संवर्धन के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री गडकरी ने सुझाव दिया कि नागपुर की प्रसिद्ध ऑरेंज बर्फी तथा अन्य क्षेत्र विशिष्ट उत्पादों को हवाई अड्डे पर प्रदर्शित किया जाए, जिससे स्थानीय उद्यमियों को अधिक पहचान मिलेगी और विदर्भ की सांस्कृतिक पहचान को मज़बूती मिलेगी। श्री गडकरी ने श्री के. राममोहन नायडू और श्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए लोगो का अनावरण किया, जो हवाई अड्डे की विकास यात्रा के एक नए अध्याय का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री ने हवाई अड्डे के लिए दीर्घकालिक विकास योजनाओं का स्वागत किया, जिनमें आधुनिक कार्गो सुविधाओं, अवसंरचना का अनुरक्षण, मरम्मत एवं ओवरहॉल (एमआरओ) तथा उन्नत यात्री सुविधाओं का विकास शामिल है। इन पहलों से नागपुर के हवाई अड्डा-आधारित आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में उभरने को समर्थन मिलने तथा लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक केंद्र के रूप में उसकी भूमिका के सुदृढ़ होने की अपेक्षा है।

अपना आभार व्यक्त करते हुए श्री गडकरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देशभर में विश्व-स्तरीय अवसंरचना के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिवर्तनकारी परियोजनाएं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, संपर्क सुविधा में सुधार कर रही हैं तथा नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना रही हैं।

पीपीपी मॉडल के तहत नागपुर हवाई अड्डे के हस्तांतरण से अवसंरचना विकास के एक नए युग का सूत्रपात होने की अपेक्षा है। चरणबद्ध विस्तार योजनाओं के माध्यम से यात्री तथा कार्गो प्रबंधन क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करने, निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन करने तथा मध्य भारत में क्षेत्रीय संपर्क सुविधा को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Devendra Fadnavis , BJP Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Nagpur , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD