Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज

Rajkummar Rao, Prahaar The Ujjwal Nikam Story, Prahaar The Ujjwal Nikam Story Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 17:59 IST

मुंबई आतंकी हमले को एक नए नजरिए से दिखाने के लिए अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म 'प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' लेकर आ रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। फिल्म देश के मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके करियर के सबसे चर्चित मुकदमों में से एक 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के मामले पर आधारित है।

रिलीज हुए टीजर की शुरुआत राजकुमार राव की आवाज और उनके बैकशॉट से होती है, जो अपना कोट लेने जाते हैं। फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम के किरदार में हैं। टीजर के शुरुआत में सुनाई देता है- 'पिछले डेढ़ साल में इस केस के चलते बहुत बार मुझसे लोगों ने ये सवाल पूछा कि जब फोटो और वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है, तो हम कसाब को फांसी क्यों नहीं दे रहे? क्यों इतना पैसा, इतना समय बर्बाद कर रहे हैं एक आतंकवादी के ऊपर?' इस दौरान हमले, फायरिंग और अदालत के सीन दिखाए जाते हैं।

टीजर में सीधे तौर पर 26/11 मुंबई हमले से जुड़े घटनाक्रम की ओर इशारा किया गया है। हालांकि मेकर्स ने कहानी के बड़े हिस्से को अभी छिपाकर रखा है। टीजर को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे है कि फिल्म का केंद्र बिंदु अजमल कसाब के खिलाफ चली कानूनी प्रक्रिया होगी। राजकुमार राव का लुक इस टीजर की सबसे बड़ी खासियत है।

उन्होंने खुद को उज्ज्वल निकम के किरदार में ढालने के लिए काफी मेहनत की है। उनके पहनावे से लेकर बोलने के अंदाज और शारीरिक हावभाव तक में वास्तविकता दिखाने की कोशिश की गई है। दर्शक उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो ''प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' देश के चर्चित सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके पेशेवर सफर से प्रेरित है।

उज्ज्वल निकम ने अपने लंबे करियर में कई बड़े मामलों में सरकार की ओर से पैरवी की है। हालांकि फिल्म का मुख्य फोकस 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद चले मुकदमे और अजमल कसाब को सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया पर रहेगा। इस मुकदमे ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था और उज्ज्वल निकम की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण रही थी।

फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और तरुण शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माण का जिम्मा दिनेश विजान और उनकी टीम ने संभाला है। 'प्रहार' फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Prahaar The Ujjwal Nikam Story , Prahaar The Ujjwal Nikam Story Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD