Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की

250 से अधिक आबादी वाले सभी सड़क-वंचित गांवों के लिए तैयार की जाए डीपीआर–विधानसभा अध्यक्ष

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

डलहौजी (चंबा) , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 17:27 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा को लेकर आज परिधि गृह डलहौजी में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता डलहौजी वृत्त सहित विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी वाले जिले के सभी सड़क सुविधा से वंचित गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत शामिल करते हुए उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि इन गांवों को सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्तावित चंबा चुवाड़ी टनल के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा के पश्चात बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण पीपीपी मोड़ के अंतर्गत किया जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि चंबा जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत लगभग 551 करोड़ राशि वाली स्वीकृत 65 सड़क परियोजनाओं में से 61 का कार्य शुरू करने के लिए लेटर आफ इंटरेस्ट जारी कर दिया गया है। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष 4 सड़कों के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने जिले में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने पर बल देते हुए वन स्वीकृति से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। 

उन्होंने संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम), वन मंडल अधिकारियों (डीएफओ) तथा संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान जिला में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित सड़कों, पुलों तथा शिक्षा स्वास्थ्य एवं विभिन्न कार्यालय भवनों सहित अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। 

उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य निष्पादन की गति तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल जैसी आधारभूत सुविधाएं क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला हैं तथा इन परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य निष्पादन एजेंसियों एवं ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत करवाया। साथ में परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझावों एवं भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

उपमंडल अधिकारी (ना) डलहौज़ी अनिल भारद्वाज,लोक निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र विकास सूद, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत विंग लोक निर्माण विभाग संजय कौंडल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता नरेन्द्र चौधरी, अतुल शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD