Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

आपातकाल लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा हमला था : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 15:28 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक स्वतंत्रता पर सबसे बड़ा हमला था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई का बीज बिहार और पटना की धरती पर बोया गया था, इसलिए ‘संविधान हत्या दिवस’ के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम का विशेष महत्व है।

पटना में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि देशभर में भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन पटना का यह आयोजन अपने आप में खास है, क्योंकि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जो संघर्ष शुरू हुआ, उसकी मजबूत पृष्ठभूमि बिहार में बनी। उन्होंने कहा कि ज्ञान भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित गांधी मैदान उस ऐतिहासिक आंदोलन का साक्षी है, जहां 5 जून 1974 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने ‘संपूर्ण क्रांति’ का आह्वान किया था।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि वह स्वयं छात्र जीवन में इस आंदोलन का हिस्सा रहे हैं और उस दौर की घटनाओं के प्रत्यक्ष गवाह हैं। उन्होंने कहा कि 18 मार्च 1974 और 5 जून 1974 की घटनाएं उस जनांदोलन की नींव के पत्थर साबित हुई थीं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई, नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया और संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी अनियमितताओं का दोषी ठहराए जाने के बाद सत्ता बचाने के लिए आपातकाल थोपा गया, जो करीब 21 महीने तक चला। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान 1.31 लाख लोगों को बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया के जेल में डाल दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल के दौरान 1.10 करोड़ लोगों की नसबंदी कराई गई, जिनमें से करीब 80 लाख मामले 1975-76 में हुए। उनके मुताबिक, दिल्ली में 1.50 लाख मकान तोड़े गए और सात लाख लोग बेघर हुए, जबकि 300 से अधिक पत्रकार जेलों में बंद रहे। जेपी नड्डा ने कहा कि आपातकाल के दौरान 42वां संविधान संशोधन लाकर जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पांच वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष कर दिया गया और कई संवैधानिक पदों को न्यायिक समीक्षा से ऊपर रखने की कोशिश की गई।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज संविधान बचाने की बात करते हैं, उन्हें पहले आपातकाल के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले आंदोलन ने लोकतंत्र पर हुए इस कुठाराघात का मुंहतोड़ जवाब दिया था। नड्डा ने जेपी आंदोलन के सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि ‘संविधान हत्या दिवस’ को याद करने का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस दौर की सच्चाई से अवगत कराना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति सजग बनाना है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD