Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, खतरनाक किरदार में दिखे रवि किशन

Pankaj Tripathi, Ali Fazal, Divyenndu, Mirzapur The Movie, Mirzapur The Movie Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 15:26 IST

ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। इस कड़ी में मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा बड़ी, ज्यादा मसालेदार और ज्यादा खतरनाक होने वाली है। टीजर में पुराने किरदारों की वापसी के साथ सत्ता, बदला और एम्पायर की नई जंग का संकेत दिया गया है।

टीजर की शुरुआत बेहद शांत लेकिन गंभीर माहौल से होती है, जहां कालीन भैया का किरदार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई देता है। वह पूजा करते हुए कहते हैं कि 'काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी मिलती ही नहीं।' शुरुआती पल से दर्शकों को मिर्जापुर की वही पुरानी दुनिया याद आ जाती है, जहां हर कदम पर धोखा और हर रिश्ते में एक छिपा एजेंडा होता है।

इसके बाद टीजर का रुख बदलता है और गुड्डू भैया की एंट्री होती है। अली फजल का किरदार इस बार पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आता है। वह कहते हैं- 'आप हिस्ट्री उठाकर देख लो, जितने भी एम्बीशियस गैंगस्टर रहे हैं, सब टॉप पर पहुंचे हैं।' यानी इस बार उनका लक्ष्य सिर्फ बदला लेना नहीं बल्कि सत्ता को अपने हिस्से में लाना है।

इसी बीच दिव्येंदु शर्मा के मुन्ना भैया की झलक भी दिखाई जाती है, जो अपने पुराने तेवर में हैं। उनकी मौजूदगी टीजर को और भी ज्यादा रोमांचक बनाती है। टीजर में दिखाया गया है कि कहानी इस बार सिर्फ मिर्जापुर शहर तक सीमित नहीं है बल्कि यह जंग पूर्वांचल से आगे बढ़कर बड़े स्तर पर फैल रही है। सत्ता, पैसा और एम्पायर बनाने की होड़ अब एक नई दिशा में जाती दिखाई दे रही है, जहां हर किरदार अपना अलग खेल खेल रहा है।

इस टीजर में एक बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार है, जो 'बबलू पंडित' के किरदार में नजर आते हैं। उनकी वापसी कहानी में एक नया मोड़ लाती है। इसके अलावा रवि किशन की एंट्री भी कहानी को नया रंग देती है। उनका किरदार टीजर में रहस्यमय और प्रभावशाली दिखाया गया है, जो आगे चलकर बड़े ट्विस्ट लाएंगे।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रविकिशन के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास अहम भूमिका में नजर आएंगे।

'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इस प्रोजेक्ट को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Ali Fazal , Divyenndu , Mirzapur The Movie , Mirzapur The Movie Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD