Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

वीडियो मामले में सीएम पद से तुरंत इस्तीफा दें भगवंत मान : राघव चड्ढा

Raghav Chadha, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 15:17 IST

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान से जुड़े उस कथित फर्जी वीडियो को लेकर हमला बोला, जिसमें वो गुरु का अपमान करते हुए नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी और भगवंत मान ने अपने इस कारनामे को छुपाने के लिए फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार की है।

अब ऐसी स्थिति में भगवंत मान को मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार है। उन्हें फौरन इस पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही, उनके खिलाफ नए बेअदबी कानून के तहत पहली प्राथमिकी भी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में इस बात को लेकर शंका थी कि यह वीडियो फर्जी है या नहीं, अब इन लोगों के मन से भी यह शंका दूर हो चुकी है क्योंकि भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को सच्चाई छुपाने के लिए एक फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवानी पड़ गई।

अगर वीडियो असली नहीं होता, तो उन्हें फर्जी रिपोर्ट बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। दुर्भाग्य की बात यह है कि आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त के खिलाफ कई तरह की बातें कीं। यहां तक उनके पीछे पेड ट्रोल भी लगाए गए। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। पूरी सिख संगत आज गुस्से में है। आज आम आदमी पार्टी के सिख नेताओं से जनता यह सवाल करती है कि क्या वो गुरु साहिब के लिए समर्पित हैं? 

क्या वो सिख पंत के साथ हैं? क्या वो श्री अकाल तख्त साहिब को मानते हैं? या फिर सिख विरोधी भगवंत मान के साथ हैं? अब आप किनके साथ हैं? यह आपको चुनना है? राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि किस तरह से इस फर्जी वीडियो को तैयार किया गया? इसमें कौन से लोग शामिल थे? कौन से सरकारी और निजी पैसों का इस्तेमाल करके इस रिपोर्ट को बनाया गया।

क्या इसमें मनी लॉन्ड्रिंग या रिश्वत के पैसे का भी इस्तेमाल किया गया? यह सब कुछ अब जांच के दायरे में आता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी सिख संगत मुख्य रूप से दो चीजों की मांग कर रही है। पहली मांग यह है कि भगवंत मान को तुरंत सीएम पद से इस्तीफा देना होगा। दूसरी मांग यह है कि नया बेअदबी कानून के तहत पहली प्राथमिकी भी इनके खिलाफ दर्ज होनी चाहिए।

 

Tags: Raghav Chadha , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD