Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

गढ़वाली लोक संगीत के जनक जीत सिंह नेगी, जिन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को दी नई पहचान

Special Day
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 18:01 IST

आधुनिक गढ़वाली लोक संगीत के जनक माने जाने वाले जीत सिंह नेगी का जन्म 2 फरवरी 1925 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की पैडुलस्यूं पट्टी के अयाल गांव में हुआ था, जो एक संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक, निर्देशक और रंगकर्मी थे। जीत सिंह नेगी उस दौर के एक ऐसे प्रसिद्ध संगीतकार और गीतकार थे, जब रेडियो भी बहुत कम लोगों के घरों में होते थे और टीवी की तो कोई कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। 

उन्होंने उस दौर में लोक संगीत को देश भर में प्रसिद्ध किया और एन नई पहचान दिलाई। जीत सिंह नेगी के पिता का नाम सुल्तान सिंह नेगी और माता का नाम रूपदेई देवी था। उनके पिता उस समय ब्रिटिश सेना में थे और वे म्यांमार में तैनात थे। 

जीत ने अपनी प्रारंभिक पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव में की। इसके बाद, उनके पिता उन्हें अपने साथ म्यांमार ले गए और उन्होंने कक्षा छठी से 8वीं तक की पढ़ाई म्यांमार से पूरी की। उसके बाद उनके पिता का ट्रांसफर लाहौर में हो गया और उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई लाहौर से पूरी की। 

इसके बाद वे फिर अपने गांव चले गए और वहीं के एक सरकारी कॉलेज से इंटरमीडिएट पास किया। हालांकि, पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के कारण 12वीं के बाद वो आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। जीत सिंह नेगी को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। 

इसलिए उन्होंने 12वीं के बाद गायिकी की ओर आगे बढ़ना शुरू किया। उन्हें लोकगीतों से काफी लगाव था। हालांकि, उनके गीत और संगीत की यात्रा 1949 में शुरू हुई, जब उनके 6 गीतों की रिकॉर्डिंग 'यंग इंडिया ग्रामोफोन कंपनी' ने रिकॉर्ड की। 

बाद में 'एंजेल न्यू रिकॉर्डिंग' कंपनी ने भी उनके कुछ गीत रिकॉर्ड किए। जीत सिंह नेगी को जितना लगाव गीत और संगीत से था, उतना ही लगाव उन्हें एक्टिंग से भी था। अपनी इसी रुचि के कारण उन्होंने आगे कई नाटक भी लिखे और उनका निर्देशन भी किया।

जीत सिंह नेगी उत्तराखंड के ऐसे पहले लोक गायक थे, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बलबूते एलपी रिकॉर्ड (ग्रामोफोन) 1949 में बन गया था। उस समय ऐसे रिकॉर्ड केवल हिंदी और फिल्मों के गीतों के ही बनते थे। जीत ने अपनी अनूठी प्रतिभा से गढ़वाली लोकगीतों को एक नई पहचान दिलाई थी।

जीत सिंह नेगी ने 1954 में पहली बार आकाशवाणी दिल्ली के लिए अपने गीतों की रिकॉर्डिंग की। यह उस समय एक लोकगायक के लिए बड़ी उपलब्धि थी। वहीं, उनका निधन 94 की उम्र में 21 जून 2020 को देहरादून के धर्मपुर स्थित अपने आवास में हुआ। 

उनकी पत्नी का नाम मनोरमा नेगी है। इसी के साथ उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। बेटे का नाम ललित मोहन नेगी और बेटियों में एक मधु नेगी और दूसरी बेटी मंजू है।

 

Tags: Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD