Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

भारत की महान कलात्मक परंपराओं में कांगड़ा लघु चित्रकला का विशिष्ट स्थान : कविन्द्र गुप्ता

कांगड़ा लघु चित्रकला शिविर में निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Raj Bhawan, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 12:17 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, शिमला में ‘‘कांगड़ा लघु चित्रकला में लोक एवं ग्रामीण जीवन का चित्रणः स्वदेशी भारतीय कलात्मक परंपराओं के परिप्रेक्ष्य’’ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कला शिविर के दौरान तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कांगड़ा लघु चित्रकला भारतीय कला की महान परंपराओं में एक विशिष्ट स्थान रखती है। उन्होंने इसे पहाड़ी चित्रकला शैली की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि यह अपनी सौंदर्यात्मक उत्कृष्टता, गूढ़ शिल्पकला और कलात्मक परिष्कार के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने इस अमूल्य कलात्मक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।

श्री गुप्ता ने कला शिविर के आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान लंबे समय से उच्च शिक्षा, शोध और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बौद्धिक विमर्श का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपराओं और सभ्यतागत विरासत के संरक्षण के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों की सराहना की।

पारंपरिक कलाकारों के योगदान का उल्लेख करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि वे स्वदेशी कला रूपों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे समय में जब आधुनिकीकरण और बदलती जीवनशैली के कारण अनेक पारंपरिक कलाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं, ये कलाकार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के सच्चे संरक्षक हैं।कांगड़ा लघु चित्रकला के बारे में विशेष रूप से चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह कला शैली महाराजा संसार चंद के संरक्षण में अपने उत्कर्ष पर पहुंची।

राज्यपाल ने कहा कि आज पारंपरिक कला रूपों का संरक्षण और पुनर्जीवन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि संरक्षण केवल पुरानी कलाकृतियों को सुरक्षित रखने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन कलाकारों, शिल्पकारों और समुदायों को भी सशक्त बनाने पर ध्यान देना चाहिए जो इन परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं। 

उन्होंने सरकार, संस्थानों, विद्वानों, कलाकारों और स्थानीय समुदायों से सामूहिक प्रयास करने का आहवान किया ताकि पारंपरिक कलाओं का संरक्षण और विकास सुनिश्चित किया जा सके।राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में संस्थान परिसर में चिनार का पौधा भी रोपा।इससे पूर्व, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि संस्थान कला, संस्कृति और भाषा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा पारंपरिक कला रूपों के संरक्षण के उद्देश्य से इस पांच दिवसीय कला शिविर का आयोजन किया गया है।वरिष्ठ कलाकार धनी राम ने भी स्वदेशी कलात्मक परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।संस्थान के पुस्तकालयाध्यक्ष एवं अकादमिक संसाधन अधिकारी डॉ. राजीव मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, प्रख्यात कलाकार, विद्वान तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Raj Bhawan , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD