Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया ओम बिरला ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में लोगों को संबोधित किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया, 8 आरोपी श्री गुरु अर्जन देव जी की शिक्षाएं आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रही हैं : नायब सिंह सैनी हरियाणा रेड क्रॉस को मिली 9 नई एंबुलेंस, राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दिखाई हरी झंडी एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर हरियाणा के 8 जिलों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएं पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का तंज द्रौपदी मुर्मु बैतूल, मध्य प्रदेश में ‘अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण’ महासम्मेलन में शामिल हुईं अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

बागवानी, शिक्षा, प्रशासनिक एवं पेयजल सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Shyam Singh Rana, Om Prakash Dhankhar, Jhajjar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 14:27 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर पहुंचकर बादली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कुल 75.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। 

विकास योजनाओं के शुभारम्भ अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव भाजपा औम प्रकाश धनखड़, इजराइल के राजदूत रुवेन अजार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान गांव मुनीमपुर में बागवानी विभाग द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लोरीकल्चर एंड सीड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया।

फूलों की खेती एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस अत्याधुनिक केंद्र पर 8.50 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह केंद्र क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बादली में 23.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए मिनी सचिवालय तथा उसके आवासीय परिसर का लोकार्पण किया।

इस परियोजना से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री ने गांव रइया में 13.27 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के बागवानी अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह केंद्र बागवानी अनुसंधान, नई किस्मों के विकास और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों की नई भवन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। गांव पाटौदा में 9.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नई इमारत विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगी। गांव लुहारी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2.21 करोड़ रुपये तथा गांव खुडन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 2.46 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन तैयार किए गए हैं।

इसी प्रकार गांव उखलचाना कोट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से नई स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है, जबकि गांव सुरहेती के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय की नई इमारत पर 6.41 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इन परियोजनाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 7.41 करोड़ रुपये लागत की परियोजना के तहत गांव सोंधी और निमाना के लिए नई जल आपूर्ति व्यवस्था का भी शुभारंभ किया।

इस परियोजना से दोनों गांवों के निवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Shyam Singh Rana , Om Prakash Dhankhar , Jhajjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD