Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 17:18 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल सही और पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में 'जनकल्याण शिविर' का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे जनकल्याण शिविरों में जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लें, ताकि योजनाओं की राशि किसी अपात्र व्यक्ति के खाते में न जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान 'लक्ष्मीर भंडार' योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 1,100 स्थानों पर जनकल्याण शिविर लगाए गए हैं, जहां 54 महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पूर्व की ममता सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले कई मामलों में योजनाओं का पैसा सही लोगों तक नहीं पहुंचा।

मृत व्यक्तियों, गैर-भारतीय नागरिकों और पुरुषों को भी लक्ष्मीर भंडार योजना का पैसा मिला। यहां तक कि विधवा पेंशन भी कुछ पुरुषों को दी गई। मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल ब्लॉक में ही 3,500 फर्जी खाते पाए गए थे। पिछली सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त था। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजनाओं के लाभार्थियों से विभिन्न जानकारियां इसलिए मांगी जा रही हैं ताकि उनकी सही पहचान और पात्रता की जांच की जा सके।

हम लाभार्थियों की एक साफ और सही सूची बनाना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि घुसपैठिए सरकारी योजनाओं का लाभ लें। किसी भी बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी। हमारा उद्देश्य है कि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को ही योजनाओं का लाभ मिले।" सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि करीब 79 लाख महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत उनके बैंक खातों में राशि मिल चुकी है।

साथ ही वे 20 जुलाई तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपना नाम दर्ज करा सकती हैं। यदि सर्वेक्षण में कोई गड़बड़ी हो तो लोग सरकार के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सड़कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी काम चल रहा है। जुलाई से आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 22 जून को पेश होने वाले राज्य बजट में लोगों के लिए एक विशेष घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

बिजली के बढ़ते खर्च को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू बिजली बिल में कमी आएगी। इस योजना के लिए आवेदन पत्र जनकल्याण शिविरों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD