Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अमरावती , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:53 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को सिंगापुर में स्टार्टअप फाउंडर्स और वेंचर कैपिटलिस्ट्स से बातचीत की तथा उन्हें राज्य की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। सिंगापुर के दो दिन के दौरे पर गए चंद्रबाबू नायडू ने स्टार्टअप फाउंडर्स और वेंचर कैपिटलिस्ट के साथ एक राउंड टेबल मीटिंग को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने नवाचार, उद्यमिता और वैश्विक निवेश साझेदारी के लिए आंध्र प्रदेश के विजन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर में स्टार्टअप फाउंडर्स और वेंचर कैपिटलिस्ट्स से मिलना और विचार-विमर्श करना सुखद अनुभव रहा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "वेंचर कैपिटल विचारों को बड़े पैमाने पर संचालित होने वाले व्यवसायों में बदलने, नवाचार को बढ़ावा देने, जोखिम उठाने और भविष्य के उद्योगों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हमारी उद्यमी आबादी, 'वन फैमिली वन एंटरप्रेन्योर' जैसी पहल और 'स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ आंध्र प्रदेश नवाचार-आधारित विकास के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।" उन्होंने कहा, "स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने और उभरते क्षेत्रों में अवसर सृजित करने के लिए हमने 'रतन टाटा इनोवेशन हब' जैसे संस्थानों की स्थापना भी की है।

मैंने निवेश समुदाय को हमारे साथ साझेदारी करने, क्रांतिकारी नवाचारों को समर्थन देने और आंध्र प्रदेश की विकास गाथा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।" इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पाक अंबुले से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, उन्नत विनिर्माण, रोबोटिक्स, मेडिकल डिवाइस, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा हुई।

नायडू ने कहा, "मैंने प्राकृतिक खेती में आंध्र प्रदेश की प्रगति, हमारे विश्वस्तरीय कृषि और बागवानी निर्यात तथा एविएशन एमआरओ और जहाज निर्माण क्षेत्रों में उभरते अवसरों पर भी प्रकाश डाला।" रविवार शाम सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री का वहां रह रहे तेलुगु समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने उन्हें और उनकी टीम को शानदार स्वागत देने के लिए उनका धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री निवेश आकर्षित करने तथा अमरावती और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास से जुड़े सहयोग की समीक्षा के लिए सिंगापुर दौरे पर हैं। सीएम नायडू सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। वह 'वर्ल्ड सिटीज समिट' में भी हिस्सा लेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नायडू मंगलवार शाम को कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित रोड शो में शामिल होंगे और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD