Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

मुख्यमंत्री मावां-धीआं सत्कार योजना के तहत दूसरे दिन भी जंडियाला गुरु में महिला सत्कार सखियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

पंजाब सरकार 1 जुलाई से पात्र महिलाओं को देगी मासिक वित्तीय सहायता : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जंडियाला गुरु/अमृतसर , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 11:31 IST

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री मावां-धीआं सत्कार योजना” को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आज दूसरे दिन भी जंडियाला गुरु स्थित इंदर फार्म में महिला सत्कार सखियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान सखियों को योजना के दिशा-निर्देशों, पात्रता मानदंडों, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभार्थियों के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। 

प्रशिक्षण के पहले दिन 13 जून को जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के 110 बूथों से संबंधित महिला सत्कार सखियों को प्रशिक्षण दिया गया था, जबकि आज शेष 106 बूथों की सखियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विशेष रूप से शिरकत की और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सखियों को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से यह ऐतिहासिक योजना शुरू की गई है। कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह तथा अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग से संबंधित पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता का वितरण 1 जुलाई 2026 से शुरू किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने महिला सत्कार सखी के रूप में अपनी सेवाएं देने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसके मद्देनजर उन्हें योजना के प्रत्येक पहलू से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों और सुपरवाइजरों ने महिला सत्कार सखियों को आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों, लाभार्थियों की पहचान तथा पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

सखियों को यह भी बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें योजना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से किए गए वादों और गारंटियों को एक-एक करके पूरा किया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मावां-धीआं सत्कार योजना सरकार की महत्वपूर्ण गारंटियों में से एक थी, जिसे अब धरातल पर लागू किया जा रहा है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से बड़ा सहारा मिलेगा और वे अपने परिवारों की आर्थिक मजबूती में और अधिक प्रभावी योगदान दे सकेंगी।

उन्होंने महिला सत्कार सखियों से अपील की कि वे पूरी लगन, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचे। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, सुपरवाइजर, महिला सत्कार सखियां तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD