Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने मोहाली में रोड शो किया और नगर निगम चुनावों में शानदार जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद किया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora, Malwinder Singh Kang, Kulwant Singh, Manish Sisodia, Arvind Kejriwal, SAS Nagar, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 09:37 IST

नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मोहाली में एक मेगा रोड शो के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पंजाब को बर्बादी की ओर धकेल दिया गया था, उस समय पूरे प्रांत में नशे फैल गए थे और पंजाब पर एक काला दौर छा गया था।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को उस मुश्किल दौर से बाहर निकालकर फिर से तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए दिन-रात मेहनत की है। लोगों से इस बदलाव को और मजबूत करने की अपील करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के इतिहास में किसी भी सरकार को साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद इतना प्यार और जनता का समर्थन नहीं मिला, जितना आज 'आप' सरकार को मिल रहा है। पिछली सरकारों से इसकी तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारें लोगों का भरोसा इतनी हद तक खो चुकी थीं कि सत्ता में इतना समय बीत जाने के बाद लोग अपने नेताओं को गाँवों में घुसने तक नहीं देते थे।

रोड शो के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मोहाली के लोगों ने नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत दिलाई है। मैं दिल्ली से खास तौर पर यहाँ आप सभी का धन्यवाद करने आया हूँ, जिस तरह से आपने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है।"

सरकार को मिले जनसमर्थन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हमारी सरकार को सत्ता में आए करीब साढ़े चार साल हो गए हैं। पंजाब में पहले कभी भी किसी पार्टी को चार साल के कार्यकाल के बाद इतना प्यार नहीं मिला। इससे पहले कांग्रेस की सरकारें, भाजपा की सरकारें और अकाली दल की सरकारें रही हैं। जब वे सत्ता में तीन या चार साल पूरे करते थे तो लोग उन्हें गाँवों में घुसने भी नहीं देते थे।

जब वे जनता के बीच जाते थे तो लोग उन्हें मारने के लिए हाथों में जूते लेकर खड़े हो जाते थे।" सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, "पिछले चार सालों में आम आदमी पार्टी ने आपके लिए बहुत कुछ किया है। बिजली मुफ्त कर दी गई है। आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। 

10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। महिलाओं को अब उनके बैंक खातों में 1,000 और 1,500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। पूरे पंजाब में सड़कें बन रही हैं। गाँवों में नहरी सुओ तक पानी पहुँचना शुरू हो गया है। गाँवों के किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है। कामों की सूची बहुत लंबी है। लोग बहुत खुश हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब हम रोड शो के दौरान यहाँ आ रहे थे, मैं लोगों के भाव देख रहा था। वे हमें देखकर बहुत खुश थे। यह एक बहुत बड़ी बात है कि सरकार में चार साल रहने के बाद भी लोग अपने नेताओं को देखकर इतने खुश हैं।" अगले चुनाव के लिए समर्थन की मांग करते हुए 'आप' मुखिया ने कहा, "अब हमारे पास सिर्फ एक ही काम बाकी है।

हमने पाँच सालों में बहुत काम किया है, लेकिन अभी भी बहुत सारा काम करना बाकी है। हमें भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।" लोगों से अपने इलाकों में प्रचार करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, "आपको अपनी गलियों, मोहल्लों और गाँवों में जाकर सभी को बताना चाहिए कि इस बार भगवंत मान को फिर से भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है।

हमें एक बड़ा बहुमत हासिल करना है। बाकी बचे कामों को भी पूरा करना होगा।" मौजूदा सरकार की पिछली सरकारों से तुलना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर कहा, "उनकी सरकारों के दौरान पूरे पंजाब में नशे बिक रहे थे। उनके राज में पंजाब बर्बादी की ओर बढ़ रहा था। पंजाब एक काले दौर में प्रवेश कर चुका था।

यह केवल गुरु साहिब की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हुआ कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और पंजाब को भगवंत मान जैसा मुख्यमंत्री मिला। अब अच्छे काम शुरू हो गए हैं। ये रुकने नहीं चाहिए। आपको एक बार फिर भगवंत मान को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है। उन्हें अपना आशीर्वाद और अपना प्यार दीजिए, जैसा आप हमेशा देते आए हैं।"

सरबजीत सिंह को मेयर बनने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "सरबजीत सिंह लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूँ और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वे अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलेंगे और समर्पण भाव से लोगों की सेवा करते रहेंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों द्वारा दिया जा रहा प्यार दुनिया की किसी भी मुद्रा से नहीं मापा जा सकता। उन्होंने कहा, "हम प्रांत भर में जहाँ भी जाते हैं, हमें लोगों द्वारा बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है। दुकानदार अपने कारोबारों में और किसान अपनी फसलें बोने में लगे हुए हैं, फिर भी बड़ी संख्या में लोग अपना समर्थन दिखाने के लिए आ रहे हैं।

मैं इस प्यार के लिए तहे दिल से धन्यवादी हूँ। एक तरफ हमारे लिए लोगों का प्यार दिनों-दिन बढ़ रहा है और दूसरी तरफ लोगों के साथ धोखा करने वाले राजनीतिक नेताओं के प्रति लोगों का विश्वास टूट रहा है।" मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे के हितों की रक्षा करते हुए दशकों तक पंजाब पर शासन किया है।

उन्होंने कहा, “सालों तक इन पार्टियों ने पंजाब को लूटा और इस तरह काम किया कि सत्ता उन्हीं के दायरे में बनी रहे। पहले लोगों के सामने केवल दो पार्टियों के विकल्प थे और दोनों ने बारी-बारी सत्ता हासिल कर पंजाब को लूटा। उन्होंने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा और पंजाब की दौलत को लूटा। आज लोग झाड़ू का समर्थन कर रहे हैं, जो राज्य की राजनीतिक व्यवस्था को साफ कर रहा है।”

बदलते राजनीतिक माहौल के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज न तो सुखबीर सिंह बादल, न अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और न ही प्रताप सिंह बाजवा लोगों के बीच दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पंजाब के लोग राज्य सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। लोगों ने बार-बार अपना समर्थन व्यक्त किया है और विपक्ष को राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि पंजाब के समझदार लोगों ने उन्हें नकार दिया है।

अंततः सच की जीत होती है और झूठ अपनी ताकत खो देता है। श्री गुरु नानक देव जी की कृपा से लोगों ने ईमानदार और अच्छे शासन को पहचान लिया है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्ष पंजाब में हो रहे विकास को सहन करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, “हम पंजाब के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और इससे विपक्ष हैरान है।

वे इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे कि आम लोगों की भलाई और पंजाब की प्रगति अब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। उनकी निराशा हमारे खिलाफ इस्तेमाल की जा रही भाषा से स्पष्ट दिखाई देती है। मुझे लोगों के पैसे लूटने का अनुभव नहीं है, लेकिन मैं यह जरूर जानता हूं कि आम लोगों का दर्द कैसे साझा किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए।

मेरी एकमात्र प्राथमिकता पंजाब की खुशहाली और लोगों का कल्याण है।” 2022 के ऐतिहासिक जनादेश को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पुराने राजनीतिक परिवारों की सत्ता को नकारते हुए ईमानदार शासन को चुना। उन्होंने आगे कहा, “2022 के विधानसभा चुनावों में सात पूर्व मुख्यमंत्रियों और उनके परिवारों को राज्यवासियों ने पूरी तरह नकार दिया और एक ईमानदार सरकार को मौका दिया।

इस ऐतिहासिक जनादेश ने पंजाब को पूरी तरह बदल दिया है और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में मदद की है।” सिंचाई सुधारों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने जल प्रबंधन में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। उन्होंने कहा, “इस वर्ष पंजाब ने बेहतर सिंचाई व्यवस्था के माध्यम से 96 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया, जिससे राज्य भर के किसानों को लाभ हुआ।

पहले यह पानी बर्बाद हो जाता था। हमारी सरकार ने किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगभग 14,000 किलोमीटर पाइप और खालें बनाई हैं तथा इनके माध्यम से 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह दो भाखड़ा नहरों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के बराबर है और पंजाब के किसान भाईचारे को बड़ा लाभ पहुंचाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल स्तर को सुधारने के लिए नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, “इसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में जल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। करदाताओं के पैसे का एक-एक रुपया लोगों की भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है। इसे बेहतर स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और अन्य विकास कार्यों के माध्यम से लोगों को वापस किया जा रहा है।

हमने टोल प्लाजा भी बंद कर दिए हैं, जिससे पंजाब के लोगों को प्रतिदिन लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है।” कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग केवल लोगों के हित में किया जाए।

उन्होंने कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है, जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व कदम है। ऐसे समय में जब देशभर में लोगों की संपत्तियों को चुनिंदा कॉरपोरेट हितों को सौंपा जा रहा है, पंजाब ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर और उसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर इतिहास रच दिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है। उन्होंने कहा, “18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति परिवारों की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये दिए जाएंगे। सामान्य परिवारों, विशेषकर गरीब परिवारों के लिए यह राशि अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह माताओं और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है। इस योजना के कारण महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान मुझे अत्यंत संतोष देती है।” स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है।

उन्होंने कहा, “पंजाब का हर परिवार अब सालाना 10 लाख रुपये तक के नकद रहित चिकित्सा उपचार का हकदार है। पंजाब भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने इस प्रकार की व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है और साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हुई हैं।

अब तक राज्यवासियों ने इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज प्राप्त किया है।” आज मोहाली में आयोजित मेगा रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही नेताओं के वाहन शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरे, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्र हो गए और बालकनियों से फूल बरसाकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

समर्थकों ने नारे लगाए और पार्टी के झंडे लहराए, जिससे रोड शो जनसमर्थन के उत्सव में बदल गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और बरिंदर कुमार गोयल, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग तथा कई अन्य नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Malwinder Singh Kang , Kulwant Singh , Manish Sisodia , Arvind Kejriwal , SAS Nagar , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD