Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण

 

स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व

Health
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 13:16 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को लिवर के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बताया है कि स्वस्थ लिवर अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद है। शरीर के कई जरूरी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में लिवर की अहम भूमिका होती है। इसी कारण इसकी देखभाल करना और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लिवर की सेहत को गंभीरता से लें, क्योंकि एक स्वस्थ लिवर न केवल शरीर को बीमारियों से बचाता है, बल्कि बेहतर जीवनशैली और लंबे समय तक अच्छे स्वास्थ्य का आधार भी बनता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर शरीर का एक ऐसा अंग है, जो बिना रुके कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाता है। यह न केवल शरीर को संक्रमण और विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करता है, बल्कि रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही वजह है कि लिवर को शरीर का एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच माना जाता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लिवर शरीर में मौजूद हानिकारक और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है। भोजन, दवाइयों और अन्य स्रोतों से शरीर में पहुंचने वाले कई तत्वों को यह फिल्टर करता है, जिससे शरीर के अन्य अंग सुरक्षित रहते हैं। यदि लिवर सही तरीके से काम न करे तो शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

इसके अलावा, लिवर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। संतुलित कोलेस्ट्रॉल हृदय और रक्त वाहिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शरीर में वसा और कोलेस्ट्रॉल का संतुलन भी बिगड़ सकता है। पाचन प्रक्रिया में भी लिवर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह बाइल (पित्त) नामक द्रव का निर्माण करता है, जो भोजन में मौजूद वसा को पचाने और पोषक तत्वों को शरीर द्वारा अवशोषित करने में सहायता करता है।

इसलिए स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए भी लिवर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी का सेवन और शराब तथा जंक फूड से दूरी बनाकर लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है, ताकि किसी समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD