Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र

 

शरवरी की 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज, सोशल मीडिया पर बयां किए दिल के जज्बात

Sharvari, Main Vaapas Aaunga, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:56 IST

अभिनेत्री शरवरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी एक बेहद मार्मिक प्रेम कहानी पर आधारित है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सभी से फिल्म को देखने की सलाह दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके लुक्स के साथ-साथ फिल्म के बीटिएस मोमेंट्स और अभिनेता वेदांग रैना की झलकियां शामिल हैं।

इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री शरवरी वाघ ने न सिर्फ फैंस से फिल्म के देखने का अनुरोध किया, बल्कि यह भी बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। अभिनेत्री ने बेहद खूबसूरत शब्दों में फिल्म के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "आज मेरी दिल के बेहद करीब फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब आप सभी इसे देख सकते हैं।

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "'मैं वापस आऊंगा' शुरू से ही मेरे दिल के बहुत करीब रही है। चाहे इसकी कहानी पढ़ना हो या जिया (अभिनेत्री शरवरी वाघ द्वारा निभाया गया किरदार) के किरदार को निभाना, मेरे लिए हर पल खास रहा। यह फिल्म प्यार और इंतजार की ऐसी कहानी है, जो सीमाओं, समय और यादों से भी आगे बढ़ जाती है। मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है और आज इसे दुनिया के सामने पेश करते हुए मैं बेहद उत्साहित हूं।"

निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 95 साल के बुजुर्ग (नसीरुद्दीन शाह) की अधूरी मोहब्बत और सरगोधा लौटने की जिद पर आधारित है और यादों और बिछड़ने के दर्द को बयां करती है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह (ईशर सिंह ग्रेवाल के रूप में 95 वर्षीय बुजुर्ग), दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना (नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में), शारवरी वाघ और रजत कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों से भावनात्मक और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बंटवारे के दर्द और 78 साल के प्यार के इंतजार पर बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है।

 

Tags: Sharvari , Main Vaapas Aaunga , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD