Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

'अब होगा हिसाब' का दमदार ट्रेलर रिलीज, भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार शहीर शेख

Web Series, OTT, Ab Hoga Hisaab, Amazon MX Player, Sanjay Kapoor, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:53 IST

अमेजन एमएक्स प्लेयर की आगामी क्राइम-थ्रिलर ड्रामा सीरीज 'अब होगा हिसाब' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज लालच, नैतिकता और बदले की एक दमदार कहानी पर आधारित है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज दो भाइयों, बॉबी और बंटी मनोचा की कहानी है, जिनकी जिंदगी एक अहम मोड़ पर हमेशा के लिए बदल जाती है।

2 मिनट 2 सेकंड का ट्रेलर काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। इसकी कहानी एक जबरदस्त सवाल पर टिकी है, "आप अपनों के लिए किस हद तक जा सकते हैं?" ट्रेलर की शुरुआत बॉबी और बंटी मनोचा (शहीर और अविनाश मिश्रा द्वारा अभिनीत) की जिंदगी की एक दिलचस्प झलक दिखाता है। बॉबी अपने छोटे भाई बंटी को बेहतर जिंदगी देने के लिए उसे विदेश भेजना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि विदेश जाकर ही बंटी की किस्मत बदलेगी।

लेकिन जो सपना एक उम्मीद के साथ शुरू होता है, वह जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाता है। क्योंकि शहर में अचानक से लोग गायब होने लगते हैं। इसी बीच कहानी में एक खतरनाक मोड़ पर आता है, जब संजय कपूर का किरदार (गोल्डी), जो कि एक बहुत ताकतवर और रसूखदार इंसान है। बंटी को एक बड़ा ऑफर देता है। इस ऑफर के कुछ ही समय बाद बंटी अचानक से गायब हो जाता है और पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगता है।

बंटी के गायब होते ही वह शक, धोखे और झूठे आरोपों के एक खतरनाक जाल में फंस जाता है। अपने भाई के भविष्य और जिंदगी को दांव पर लगा देख, बॉबी समय के खिलाफ एक मुश्किल दौड़ में शामिल हो जाता है। जैसे-जैसे राज खुलते हैं और हालात गंभीर होते जाते हैं, एक सवाल बना रहता है, बॉबी अपने भाई को बचाने और सच का पता लगाने के लिए किस हद तक जाएगा?

दिव्यांशु मल्होत्रा द्वारा निर्देशित सीरीज में संजय कपूर, शाहीर शेख, मौनी रॉय, निमरित कौर अहलूवालिया, हरमन सिंगा और असीमा वरदान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 18 जून से यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी, जिसे दर्शक मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

 

Tags: Web Series , OTT , Ab Hoga Hisaab , Amazon MX Player , Sanjay Kapoor , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD