Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

बार-बार हिचकी आने की वजह है डायफ्राम की समस्या, जानें राहत पाने के घरेलू उपाय

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 15:15 IST

हिचकी एक ऐसी समस्या है जो लगभग हर व्यक्ति ने कभी न कभी जरूर महसूस की होगी। कई बार खाना खाते समय या अचानक हंसने-रोने जैसी स्थिति में हिचकी शुरू हो जाती है। आमतौर पर यह कुछ मिनटों में अपने आप बंद हो जाती है, लेकिन कभी-कभी यह लंबे समय तक बनी रहती है और व्यक्ति को असहज कर देती है।

मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, हिचकी का संबंध शरीर की एक महत्वपूर्ण मांसपेशी डायफ्राम से होता है। डायफ्राम फेफड़ों के नीचे मौजूद एक मांसपेशी है, जो सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करती है। जब यह मांसपेशी अचानक सिकुड़ जाती है, तो स्वर तंत्र के पास मौजूद रास्ता तुरंत बंद हो जाता है। इसी वजह से "हिक" जैसी आवाज निकलती है, जिसे हम हिचकी कहते हैं।

इसे रोकने के कई आसान घरेलू उपाय हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंडा पानी धीरे-धीरे पीना हिचकी रोकने का सबसे सरल तरीका है। जब ठंडा पानी गले से होकर नीचे जाता है, तो यह वहां मौजूद नसों को संकेत देता है। इससे दिमाग को नया संदेश मिलता है और हिचकी पैदा करने वाला अनियंत्रित चक्र टूट जाता है। खास बात यह है कि पानी को एक बार में गटकने की बजाय छोटे-छोटे घूंट में पीना अधिक लाभदायक माना जाता है।

इससे गले और डायफ्राम के बीच तालमेल दोबारा सामान्य होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कुछ सेकंड के लिए सांस रोकना भी काफी आसान तरीका है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब व्यक्ति गहरी सांस लेकर थोड़ी देर तक उसे रोकता है, तो शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है। यह बदलाव दिमाग को डायफ्राम की गतिविधि को नियंत्रित करने का संकेत देता है, जिससे हिचकी रुक सकती है।

शहद का सेवन भी कुछ लोगों के लिए राहत देने वाला उपाय है। शहद गले की अंदरूनी सतह पर एक परत बना देता है। इससे गले की नसों को आराम मिलता है और हिचकी पैदा करने वाले संकेत कम होते हैं। इसके अलावा, शहद में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो गले को शांत रखने में मदद करते हैं। वहीं मुंह में थोड़ी मात्रा में चीनी रखने से हिचकी रुक सकती है।

इसके पीछे वजह यह मानी जाती है कि चीनी के छोटे-छोटे दाने मुंह और गले की नसों को एक नया संवेदनात्मक संकेत देते हैं। जब दिमाग का ध्यान इस नए संकेत की ओर जाता है, तो हिचकी पैदा करने वाला रिफ्लेक्स कमजोर पड़ जाता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को यह उपाय अपनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD