Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 16:35 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत की विकास यात्रा पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उन्होंने देश के यात्री वाहन बाजार के मजबूत प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि मई 2026 में इस क्षेत्र में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मई 2026 में भारत के यात्री वाहन बाजार में लगभग 4.4 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि इस वृद्धि में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों - मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा - की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पीयूष गोयल ने कहा, "भारत की विकास रफ्तार पूरी रफ्तार में है। मई 2026 में देश के यात्री वाहन बाजार में करीब 4.4 लाख यूनिट की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

यह बढ़त मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऑटो के नेतृत्व में हुई है और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत उपभोक्ता मांग को दर्शाती है।" उन्होंने कहा कि भारत में बने वाहनों की बढ़ती मांग घरेलू विनिर्माण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास और देश के मजबूत ऑटोमोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाती है।

मंत्री ने कहा, "मेक इन इंडिया वाहनों की मजबूत मांग उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे, फलते-फूलते विनिर्माण तंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' विजन के परिवर्तनकारी प्रभाव को दिखाती है।" पीयूष गोयल ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र की इस प्रगति को देश में चल रहे व्यापक आर्थिक बदलाव से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल ने विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र की यह गति नवाचार, उद्यमशीलता और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाती है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान दे रही हैं। मंत्री ने कहा, "विकसित भारत की यात्रा नवाचार, उद्यमशीलता और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से संचालित हो रही है।"

इस महीने की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मई में घरेलू बाजार में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की थी। कंपनी ने मई में डीलरों को 1,90,337 यात्री वाहन भेजे। उद्योग के अनुमान के अनुसार, यह पिछले वर्ष की तुलना में 39.99 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके साथ ही, कंपनी ने अप्रैल में बनाए गए 1,87,704 यूनिट के अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD