Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा

Kapil Mishra, BJP Delhi, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 12:55 IST

दिल्ली के मालवीय नगर में एक बहुमंजिला बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड ब्रेकफास्ट) इमारत में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। इससे एक महीने पहले विवेक विहार में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में इसी तरह की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने इस बात पर जोर दिया है कि इमारतों में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी अक्सर संपत्ति मालिकों और अधिकारियों दोनों द्वारा की जाती है।

उन्होंने इसका कारण जगह का अत्यधिक उपयोग बताया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगभग 8:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। एक निवासी ने बताया, “मेरे भाई ने फोन करके बताया कि होटल में आग लग गई है। मुझे लगा कि छोटी आग होगी, लेकिन यह बहुत भयानक थी।” दूसरे निवासी ने खुलासा किया कि उन्हें पता था कि यहां बीएनबी नियमों का उल्लंघन हो रहा था। अनुमति से ज्यादा कमरे बनाए गए थे, ग्राउंड फ्लोर पर कैफे चल रहा था और एक ही कमरे में कई लोगों को ठहराया जा रहा था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस हादसे में भी विवेक विहार अग्निकांड जैसी समस्याएं नजर आईं। छत पर जाने वाला दरवाजा बंद था, जिस वजह से लोग छत पर नहीं पहुंच सके। खिड़कियां और दरवाजे भी पक्के तरीके से फिक्स थे, जिससे बाहर निकलना असंभव हो गया। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि आग प्रभावित इलाके में गैर-कानूनी तरीके से होटल और रेस्टोरेंट चलाए जा रहे थे।

यह बहुत दुखद और हृदयविदारक घटना है। वहां गैर-कानूनी होटल और रेस्टोरेंट चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। अस्पताल से बात की गई है और मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सभी घायलों का इलाज बिना किसी शुल्क के किया जाएगा। हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना क्यों हुई। कपिल मिश्रा ने यह भी बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के समय शुरू हुई बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएनबी) स्कीम के तहत 2024 में पिछली सरकार द्वारा 6 कमरों वाले इस स्थल को मंजूरी दी गई थी, लेकिन इसमें मॉनिटरिंग का कोई प्रावधान नहीं रखा गया था।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास उनके कार्यकाल में बनाया गया फायर स्टेशन घटनास्थल से बहुत करीब है। दिन के समय ट्रैफिक होने पर भी सिर्फ ढाई मिनट लगे। सुबह 8 बजे ट्रैफिक कम होने पर तो दो मिनट भी नहीं लगने चाहिए थे।

फिर फायर ब्रिगेड को पहुंचने में एक-डेढ़ घंटा कैसे लगा? उन्होंने कहा, “फायर ब्रिगेड, एमसीडी और दिल्ली सरकार हर स्तर पर प्रशासन भाजपा की ‘चार इंजन वाली सरकार’ के पास है। उन्हें जवाब देना होगा।" कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, “21 लोगों की मौत बेहद दुखद है। सरकार लापरवाही बरत रही है। जब प्रशासन नाकाम रहा तो स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद की।

मैं उन सभी साहसी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।” मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर इराकी राजनयिक ओडे हातिम मोहम्मद ने कहा, "हमें इस दुर्घटना का बहुत दुख है। इराकी सरकार की ओर से, हम इस दुखद घटना में भारत के लोगों और सरकार के प्रति इराक की एकजुटता व्यक्त करना चाहते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

हम दुआ करते हैं कि जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन पर खुदा अपनी रहमत बरसाए।" पुलिस ने कहा कि जांच शुरुआती दौर में है और आरोपी लवकेश बजाज गवाहों को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने आरोपी को चार दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर जॉइंट सीपी विजय कुमार ने कहा, "बुधवार सुबह 8:48 बजे हमें आग लगने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली।

जानकारी मिलते ही, स्थानीय पुलिस, एसएचओ, एसीपी, एडिशनल डीसीपी और डीसीपी समेत पुलिस की सभी टीमें मौके पर पहुंच गईं। हमारी शुरुआती कार्रवाई स्थानीय लोगों की मदद से की गई। साथ ही, पुलिस कंट्रोल रूम ने दूसरी एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं, आठ दमकल गाड़ियों को तैनात करने के बाद, लगभग 90 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

इस दौरान, कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग, पुलिस कर्मियों, स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस सेवाओं की मदद से कुल 49 लोगों को बचाया गया। उन्हें तीन अस्पतालों मैक्स अस्पताल, एम्स ट्रॉमा सेंटर और मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने की जांच के दौरान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

 

Tags: Kapil Mishra , BJP Delhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD