Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

फ्रेंच ओपन 2026 : नोवाक जोकोविच ने बनाई तीसरे राउंड में जगह, कड़े मुकाबले में वैलेंटिन रॉयर को हराया

Sports News, Tennis, Novak Djokovic, French Open, French Open 2026, Paris
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पेरिस , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:19 IST

तीन बार के चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने कड़े मुकाबले में फ्रांस के वैलेंटिन रॉयर को हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने रॉयर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-2, 6-7(9), 6-3 से जीत दर्ज की। सर्बियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के टाई-ब्रेक में 6/5 पर एक मैच पॉइंट गंवा दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद बेहतरीन वापसी करते हुए तीन घंटे और 28 मिनट तक चले मुकाबले में रॉयर को मात दी।

अपने करियर में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके चैंपियन खिलाड़ी ने इस साल क्ले कोर्ट पर सिर्फ एक मैच खेलकर फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया। मार्च में अमेरिका के इंडियन वेल्स ओपन के दौरान लगी चोट के कारण वह छह हफ्तों से ज्यादा समय तक नहीं खेल पाए थे। फ्रेंच ओपन में शुरुआती दो मुकाबलों में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिली।

रविवार को उन्होंने अपने पहले मैच में जियोवानी एमपेट्शी पेरीकार्ड को चार सेटों तक चले मुकाबले में हराया था। इसके बाद बुधवार को कोर्ट फिलिप-चैटियर में बेहद गर्म मौसम के बीच उन्होंने रॉयर को हराकर इस सीजन में अपना रिकॉर्ड 9 जीत और 3 हार का कर लिया। 'इन्फोसिस स्टैट्स' के अनुसार, जोकोविच ने फ्रांस के खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार 30वीं जीत हासिल की।

रॉयर के खिलाफ मिले 9 ब्रेक पॉइंट में से उन्होंने 6 का फायदा उठाया। 39 साल के जोकोविच ने दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए इस पहले बड़े मुकाबले में शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा, हालांकि तीसरे सेट के बीच मैच थोड़ा रोमांचक हो गया, जब लगातार चार बार सर्विस ब्रेक हुई। जोकोविच 3-2 और 4-3 की बढ़त पर थे, लेकिन हर बार रॉयर ने तुरंत वापसी की और मैच को चौथे राउंड में पहुंचा दिया।।

पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में 74वें नंबर के खिलाड़ी रॉयर चौथे सेट में फीके नजर आए। जोकोविच ने चौथे गेम में निर्णायक रूप से सर्विस तोड़ी और रिकॉर्ड 21वीं बार फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में अपनी जगह बनाई। पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच राउंड चार में जगह बनाने के लिए ब्राजील के 28वीं वरीयता प्राप्त फोंसेका या क्रोएशिया के प्रिजमिक से भिड़ेंगे। जोकोविच कभी फोंसेका का सामना नहीं किया है, जबकि 20 साल के प्रिजमिक ने ही इस महीने की शुरुआत में रोम में वापसी पर जोकोविच को हराया था।

 

Tags: Sports News , Tennis , Novak Djokovic , French Open , French Open 2026 , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD