Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

उत्तरी बंगाल के मतदाता हर चुनाव में भाजपा पर अपना भरोसा जताते रहे हैं : सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 14:55 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उत्तरी बंगाल के मतदाताओं ने 2019 से ही भाजपा पर भरोसा दिखाया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बुधवार को दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरी बंगाल के आठ जिलों से संबंधित एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तरी बंगाल के मतदाताओं का भाजपा पर भरोसा 2019 के लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ और हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों तक कायम रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "चाहे लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा चुनाव, उत्तरी बंगाल के मतदाता 2019 से ही भाजपा पर अपना भरोसा जताते आ रहे हैं। इसलिए अब हमारी बारी है कि हम उत्तरी बंगाल के उन मतदाताओं का कर्ज चुकाएं, जिन्हें पिछली सरकार के दौरान कई मामलों में लंबे समय तक वंचित रखा गया था। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे हर हाल में पूरे किए जाएंगे।"

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में उत्तरी बंगाल के आठ जिलों की 54 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार केवल 14 सीटों पर ही जीत हासिल कर सके। इस क्षेत्र के आठ जिलों में से चार जिलों — दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब से उत्तरी बंगाल के विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक हर सप्ताह 'उत्तर कन्या' में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। 'उत्तर कन्या' को आमतौर पर उत्तरी बंगाल के लिए राज्य सचिवालय के रूप में जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार उत्तरी बंगाल सहित पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।

राज्य में किसी भी तरह की जबरन वसूली, गुंडागर्दी या कानून-व्यवस्था में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग अब भी यह सोच रहे हैं कि वे पहले की तरह बच निकलेंगे, तो वे गलत हैं। अब से कानून का शासन अपना काम करेगा। उत्तरी बंगाल की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान चाय और पर्यटन क्षेत्र के विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र में लंबित राज्य और केंद्र सरकार की परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर होगा।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD