Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

एचपीएससी भर्तियों पर विरोध कांग्रेस व इनेलो का राजनीतिक स्टंट : नायब सिंह सैनी

हरियाणा कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Cabinet Decisions Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 11:17 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों को नौकरी मिलने का विरोध कांग्रेस व इनेलो का राजनीतिक स्टंट है। हरियाणा में एचएसएससी व एचपीएससी की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है जिसमें केवल योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिलती हैं।

यह बात मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्रीमंडल की बैठक के उपरांत एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने अपने शासनकाल में कभी मैरिट को प्राथमिकता नहीं दी जिसके कारण युवाओं के साथ-साथ उनके मां-बाप का विश्वास भी सरकार से गिर गया था। 

उस समय हर कोई यही मानने लगा था कि पढ़ने-लिखने से नौकरी नहीं मिलेगी। लेकिन हमारी सरकार ने नौकरियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जिसमें मेरिट के आधार पर कोई भी युवा हरियाणा में नौकरी पा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हरियाणा के युवा यूपीएससी सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात तथा अन्य राज्यों में नौकरियां लग रहे हैं तो अन्य राज्यों के बच्चे हरियाणा में नौकरी क्यों नहीं लग सकते। 

यह एक संवैधानिक व्यवस्था है जिसमें कोई भी युवा अपनी काबिलियत के आधार पर किसी भी राज्य में नौकरी पा सकता है। हरियाणा में मैरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिल रही है, यह हमारी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता का प्रमाण है।

क अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते पूरे विश्व में ऊर्जा का संकट बना हुआ है, इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ऊर्जा की बचत के लिए हर संभव प्रयास करें। इसके लिए नागरिक पैदल, साईकिल, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। 

जरूरी होने पर ही अपने वाहनों का इस्तेमाल करें। यह किसी एक देश अथवा भारत की समस्या नहीं है बल्कि यह एक वैश्विक समस्या है जिससे बाहर निकलने के लिए हम सबको सहयोग करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भी सरकार ने आदेश दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक मीटिंगें वर्चुअल माध्यम से करें और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम के नियम को अपनाएं। 

उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा के लोग भी माननीय प्रधानमंत्री की अपील पर अमल कर रहे हैं और हम सबको विश्वास है कि प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप हम विकसित भारत, मजबूत भारत व सशक्त भारत के निर्माण में सफल होंगे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज महंगाई का रोना रो रही है जबकि  हकीकत यह है कि कांग्रेस के शासनकाल में महंगाई बेलगाम हो गई थी। 

कांग्रेस कोरोना की ही तरह आज के हालात में भी केवल राजनीति कर रही है जबकि हमें समझना चाहिए कि यह राजनीति करने का समय नहीं है बल्कि आपसी सहयोग से समस्या पर नियंत्रण पाने का समय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते न केवल हमारा देश कोरोना की समस्या को हराने में सफल रहा बल्कि पिछले साढ़े 11 सालों में महंगाई पर भी अंकुश लगा है।

उन्होंने कहा कि हमें यह भी समझना चाहिए कि हमारे सामने आज जो समस्या है वह केवल हमारे देश की नहीं है बल्कि यह विश्वव्यापी समस्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रयास कर रही हैं कि ईवी गाड़ियों को अधिक से अधिक बढ़ावा मिले ताकि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम हो और पर्यावरण प्रदूषण पर भी अंकुश लग सके।

इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीन अत्रे भी उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Cabinet Decisions Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD