Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

सीसीए पंजाब टेलीकॉम सर्किल द्वारा जालंधर में टेलीकॉम आउटरीच कार्यक्रम (TOP) का आयोजन

Telecom Outreach Programme, TOP, Controller of Communications Accounts, CCA, CCA Punjab, Punjab Telecom Circle, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 13:15 IST

संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग के अंतर्गत कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा (CCA), पंजाब टेलीकॉम सर्किल द्वारा दिनांक 06.05.2026 को WMS, जालंधर में टेलीकॉम आउटरीच कार्यक्रम (TOP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री शिवम कटियार, उप निदेशक, डब्ल्यूएमएस जालंधर ने सहभागिता की। श्रीमती ज्योति गोयल, सहायक नियंत्रक संचार लेखा, पंजाब, श्री भारत कटारिया, सहायक लेखा अधिकारी तथा राजस्व अनुभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (TSPs) एवं इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व, लाइसेंस शुल्क ( एवं SARAS का अवलोकन, लाइसेंस अनुबंध की वित्तीय शर्तें तथा SARAS प्लेटफॉर्म एवं शिकायत निवारण तंत्र पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण टेलीकॉम लाइसेंसधारियों के साथ एक-से-एक संवाद सत्र रहा, जिसमें लाइसेंस शुल्क आकलन से संबंधित बकाया मामलों पर चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

श्रीमती ज्योति गोयल, सहायक नियंत्रक संचार लेखा, पंजाब ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य TSPs एवं ISPs को लाइसेंस एवं वित्तीय शर्तों, भूमिकाओं एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा नए एवं मौजूदा लाइसेंसधारियों को स्पष्टता प्रदान करना है। उन्होंने SARAS ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइसेंस शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड, बैंक गारंटी मॉड्यूल तथा शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी भी साझा की।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सीसीए, पंजाब का कार्यालय सभी TSPs एवं ISPs, विशेषकर नए उद्यमियों को सहयोग प्रदान करने तथा पारदर्शी एवं कुशल दूरसंचार पारितंत्र सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया तथा उन्होंने उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। 

प्रतिभागियों ने श्री विजेन्द्र एन. टंडन, सीसीए पंजाब के नेतृत्व की भी सराहना की। अंत में श्री भरत कटारिया, सहायक लेखा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

Tags: Telecom Outreach Programme , TOP , Controller of Communications Accounts , CCA , CCA Punjab , Punjab Telecom Circle , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD