Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कविन्द्र गुप्ता से आरआईएमसी कैडेट्स ने भेंट की

राष्ट्र निर्माण के लिए देशभक्ति, नेतृत्व और युवा शक्ति की अहम भूमिकाः राज्यपाल

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 12:27 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, (आरआईएमसी) देहरादून के कैडेट्स ने भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेवल अधिकारी स्नेहा ने किया। उनके साथ आरआईएमसी के संकाय सदस्य अरुणा शर्मा और नितिन वैष्णव भी उपस्थित थे।

राज्यपाल से संवाद के दौरान कैडेट्स ने अपना परिचय दिया और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल होकर सशस्त्र बलों, विशेष रूप से भारतीय नौसेना में सेवा देने की अपनी आकांक्षाएं साझा की।

राज्यपाल ने कैडेट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया और सशस्त्र बलों के लिए युवाओं को तैयार करने में आरआईएमसी की उत्कृष्ट भूमिका की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र के लिए अनुशासित, एकाग्र और देशभक्त अधिकारियों के निर्माण में संस्थान के योगदान की सराहना की।

श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में अनुशासन, ईमानदारी और मजबूत चरित्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पद प्राप्त करने से पहले चरित्र का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कैडेट्स को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में देखने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने विविधता में एकता के महत्व पर बल देते हुए ‘अलग भाषा, अलग भेष, फिर भी अपना एक देश’ पंक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में निहित है। उन्होंने कैडेट्स को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।

कविन्द्र गुप्ता ने कैडेट्स से दैनिक जीवन में गायत्री मंत्र के पाठ को शामिल करने का आह्वान किया। गायत्री मंत्र से मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और उदाहरण पर आधारित होता है।

राज्यपाल ने आधुनिक दुनिया की बदलती आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए कैडेट्स को जिज्ञासु, बौद्धिक रूप से सजग और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वे केवल प्रशिक्षु सैनिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के भावी नेता हैं, जिन पर इसके मूल्यों को बनाए रखने की जिम्मेदारी है।

कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि देश सशस्त्र बलों की निष्ठा और तत्परता के कारण सुरक्षित है। उन्होंने कैडेट्स से इस विश्वास के योग्य बनने का आह्वान किया।

इस मौके पर कैडेट्स ने लोक भवन का भ्रमण भी किया। उन्होंने ब्रिटिश काल से जुड़े इस ऐतिहासिक भवन, राज्य की प्रशासनिक विरासत व संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली के बारे में भी जाना।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD