Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

माताएं और बहनें अगली बार कांग्रेसियों को सदन के अंदर आने ही नहीं देगी : रणबीर गंगवा

विपक्ष के रवैये को लेकर विधानसभा सदन में लाए गए निंदा प्रस्ताव का मंत्री ने किया समर्थन, साधा निशाना

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, BJP Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 11:21 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा सत्र के दौरान नारी वंदन अधिनियम पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  द्वारा विपक्ष के रवैये को लेकर लाए गए निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विपक्ष ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने का काम किया तथा आज की चर्चा के अंदर भी वो सदन में उपस्थित नहीं है, तो ऐसे में प्रदेश की माताएं—बहनों की आधी आबादी वो अगली बार इन्हें सदन के अंदर आने ही नहीं देगी तथा बाहर ही रखने का काम करेगी।

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आज केवल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की बात नहीं है, बल्कि प्रश्न यह है कि क्या भारत का लोकतंत्र अपनी आधी आबादी को केवल तालियां ही देगा या निर्णय निर्माण की मेज पर उनके वैधानिक, संवैधानिक और सम्मानजनक स्थान भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह बहस सत्ता की संरचना की नहीं, सत्ता की नहीं बल्कि संरचना की है। 

सीटों की नहीं, बल्कि न्याय की है। राजनीति की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा की है। श्री गंगवा ने इस दौरान भारतीय संस्कृति में प्रचलित उदाहरण जहां पर नारी का आदर व उसकी पूजा होती है, वहां पर देवता निवास करते हैं, का उदाहरण देते हुए कहा कि आज जो आधी आबादी है उसे राजनीतिक हक देने की बात है। 

उसका विरोध करने का काम विपक्ष ने किया, जो गलत है। श्री गंगवा ने कहा कि पार्लियामेंट में जब बोलने की बात थी तो विपक्षी कहते थे कि हम बिल के पक्ष में हैं। लेकिन जब वोटिंग की बात आई तो उसके विरोध में वोट करके उसको रोकने का काम विपक्ष के लोगों ने किया। 

2029 के चुनाव के अंदर माताओं बहनों को राजनीतिक आरक्षण का बिल मोदी सरकार जो लेकर आई थी। उस हक से विपक्ष ने उनको वंचित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग तथ्यहीन बातें करके केवल और केवल गुमराह कर रहे है। 

महिलाओं को उनका हक मिल सके इसलिए बिल लाया गया था, लेकिन इन्होंने तो हमेशा ही अच्छे कार्यो का भी विरोध करने का काम किया। धारा 370 हटाने का भी विरोध करने का काम किया गया था। राम मंदिर निर्माण का भी विरोध करने का काम किया था। 

लेकिन श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ये तमाम कार्य हुए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के अंदर जब और ज्यादा ताकत बहनें महिलाएं मोदी सरकार को देने का काम करेंगी तो निश्चित रूप से उनका हक उनको जो है वो देने का काम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD