Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा

 

ली जे म्युंग का राष्ट्रपति भवन में किया गया औपचारिक स्वागत

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Droupadi Murmu, Lee Jae Myung
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 17:06 IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के सामने औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पारंपरिक कपड़ों में दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय झंडा और तिरंगा लिए बच्चों ने भी राष्ट्रपति ली का स्वागत किया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली रविवार को तीन दिन के सरकारी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ली और फर्स्ट लेडी किम ही क्यूंग का स्वागत किया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को राष्ट्रपति ली से मुलाकात की।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि वे भारत का अपना स्टेट विजिट शुरू कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में भारत-कोरिया संबंधों को गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता को महत्व देता हूं।" डॉ. जयशंकर ने भरोसा जताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत हमारी खास रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

राष्ट्रपति ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा, "दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला और बहुत तेजी से बढ़ता हुआ देश। अगर आप ध्यान से देखें, तो सच में ऐसे कई मौके हैं जिनसे दोनों देशों को फायदा होगा, बिना किसी दबाव या जबरदस्ती के। आइए, हम भारत के साथ मिलकर एक शानदार भविष्य की शुरुआत करें, एक ऐसा देश जो शांति और लोकतंत्र पसंद करता है।

मैं उम्मीद करता हूं सब कुछ अच्छे से सम्पन्न होगा।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया था, "कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत के राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आने पर बहुत गर्मजोशी से स्वागत है। यह राष्ट्रपति ली का भारत का पहला दौरा है।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Droupadi Murmu , Lee Jae Myung

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD