Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ से बचाने हेतु 10.76 करोड़ का 'रक्षा कवच'

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया रिटेनिंग वॉल का शिलान्यास

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 12:43 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। यहां पर साइंस से जुड़े एवं अन्य जो उपकरण तैयार किए जाते हैं उनका रक्षा, इंजीनियरिंग कालेज व मेडिकल कालेजों, स्कूलों, एयरफोर्स में व अन्य क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है। इस दृष्टि से इंडस्ट्रियल एरिया का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है।

श्री विज आज इंडस्ट्रियल एरिया, अम्बाला छावनी की 10 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से आरसीसी रिटेनिंग वाल चारदीवारी के शिलान्यास के उपरांत आपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, उनका यहां पहुंचने पर औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों व एचएसआईआईडीसी अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों को चारदिवारी के कार्य की शुरूआत होने पर बधाई देते हुए कहा कि अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया 1970 के आसपास बना था और उनके दोस्त नेत्रपाल ने सबसे पहले यहां इंडस्ट्री लगाई थी। उन्होंने कहा  कि तब से बरसातें आती रही और इंडस्ट्रियल एरिया डूबता रहा और नुक्सान होते रहे, मगर ठोस काम कभी नहीं हुआ।

 मगर हम इंडस्ट्रियल एरिया वासियों की मांग पर 10.76 करोड़ रुपए की लागत से कंकरीट की चारदीवारी बनाकर दे रहे हैं जोकि आठ फुट ऊंची व 14 फुट जमीन से नीचे होगी ताकि पानी का दबाव दीवार को गिरा न सके। उन्होंने कहा  कि इंडस्ट्री बरसातों में सुरक्षित रहे यह जरूरी है। अम्बाला छावनी की इंडस्ट्री काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से डिफेंस, एरोनॉटिक्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेजों व अन्य प्रमुख संस्थानों को इंस्ट्रूमेंट सप्लाई किए जाते है। ऐसे में इंडस्ट्री रूकती है तो विकास रूकता है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दीवार बनाने काम करने के साथ-साथ हम टांगरी नदी तल को भी गहरा कर रहे हैं। गांव रामगढ़ माजरा से गांव दुराना तक अलग-अलग चरणों में नदी तल को गहरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा  कि कुछ लोग इस कार्य में व्यवधान डाल रहे हैं जबकि यह जमीन नगर परिषद है और नगर परिषद ने खुदाई के लिए एनओसी दी है। 

उन्होंने कहा  कि टांगरी बरसाती नदी है और बरसातों में ज्यादा पानी आने से छावनी डूबती थी, मगर अब बचाव के लिए उन्होंने टांगरी के दूसरी ओर शहर की तरफ 8 किलोमीटर लंबा रामगढ़ माजरा से अम्बाला-सहारनपुर रेल लाइन तक बांध बनाकर पक्की सड़क बना दी जिसके कारण आज शहर बच रहा है। उन्होंने कहा  कि पिछले वर्ष टांगरी नदी में रिकार्ड स्तर पर पानी आया था मगर इसी बांध की वजह से शहर में एक बूंद पानी नहीं आया था। 

इसीलिए अब नदी के इंडस्ट्री एरिया की तरफ भी नदी किनारे बांध बनाकर टांगरी नदी के दोनों किनारे बसे क्षेत्रों को सुरक्षित किया जा रहा है। वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस दौरान दीवार निर्माण का टेंडर लेने वाले ठेकेदार से कहा कि बरसाती सीजन से पहले-पहले इस कार्य को करना सुनिश्चित किया जाए।  

*रिंग रोड तक सात सेक्टर बनेंगे, इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे भी इंडस्ट्रियल सेक्टर बनेगा : विज*

ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि हर रोज अम्बाला छावनी में विकास से जुडे काम करवाए जा रहे हैं। अम्बाला-साहा रोड को फोरलेन करने का, अम्बाला छावनी के चारो तरफ रिंग रोड का निर्माण कार्य, होम्योपेथिक मेडिकल कालेज, एनसीडीसी (राष्ट्रीय रोग नियंत्रक केंद्र) के साथ-साथ अनगिनत ऐसे विकास कार्य शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि रिंग रोड के अंदर सात नए सेक्टर बनाने का काम किया जा रहा है जबकि इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे गांव रौंला तक इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर, घसीटपुर में ट्रांसपोर्ट सेक्टर के साथ-साथ  अन्य विकास रूपी कार्य करवाते हुए अम्बाला छावनी को ओर सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा।

*“मैं दूसरे नेताओं की तरह झूठी बातें नहीं करता, बल्कि काम करवाने के बाद लोगों को इसकी जानकारी देता हूं” : अनिल विज*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी बताया कि वह दूसरे नेताओं की तरह झूठी बातें नहीं कहते, बल्कि काम करवाने के बाद लोगों को इसकी जानकारी देते हैं। आज अम्बाला छावनी क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं वह विकास कार्य लोगों को अपने आप में इसकी जानकारी दे रहे हैं। उन्होने इस मौके पर यह भी बताया कि शाहपुर में 11 करोड़ रूपए की लागत से ऑटो ट्रेनिंग स्कूल/व्हीकल टैस्टिंग सैंटर बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए जमीन के चयन के साथ-साथ प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।

*नग्गल में स्थापित हो रही एनसीडीसी, यहां विभिन्न बीमारियों के टेस्ट और रिसर्च कार्य होगा : अनिल विज*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि अम्बाला छावनी नागरिक अस्पताल में 140 के करीब विभिन्न टेस्ट किए जाते हैं। लोगों को यह सुविधा और बेहतर तरीके से मिले और कैंसर बीमारी से जुड़े दुर्लभ टेस्ट हो सके, इसके लिए 2.50 करोड रुपए की राशि से प्रयोगशाला में नए प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे। उन्होने बताया कि अम्बाला छावनी नागरिक अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन अस्पताल है जहां पर सभी आत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। 

गांव नग्गल में भी एनसीडीसी प्रयोगशाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है और यहां पर भी विभिन्न व गंभीर बीमारियों के टेस्ट होंगे व उन पर रिसर्च भी होगी। उन्होंने बताया  कि इसी क्षेत्र में होम्योपैथीक कालेज स्थापित हो रहा है और कालेज बनने से पहले रामपुर स्थित अस्पताल में ओपीडी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है जिसका सैकड़ों मरीज प्रतिदिन लाभ ले रहे हैं।

वहीं, इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र एवं लघु उद्योग भारती से सतीश धीमान, लघु उद्योग भारती से प्रदेशाध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल, उद्योग भारती से जिला अध्यक्ष विनोद बंसल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, जसवंत जैन, भाजपा पदाधिकारी बिजेन्द्र चौहान, हर्ष बिन्द्रा, विकास बहगल, मोहित कौशिक, रवि बुद्धिराजा, बलकेस वत्स, अजय बवेजा, राजीव डिम्पल, जसवीर सिंह, मदन लाल शर्मा, नरेश धवन, भूपेश शर्मा, सोमनाथ, सुरेन्द बिन्द्रा, ओम सहगल, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, फकीर चंद सैनी, सुदर्शन सहगल,  रमन छतवाल, श्याम सुंदर अरोडा, शिवाजी काकरां, नरेन्द्र राणा, दीपक भसीन, आरती सहगल, कार्यकारी अभियंता एचएसआईडी बलदेव सिंह के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD