Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

आईडीएफसी बैंक घोटाले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री ने कहाः इस मामले को सीबीआई को दिया जाएगा - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 12:41 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में लगभग 560 करोड रूपए के घोटाले को लेकर कहा कि ‘‘लगभग 560 करोड रूपए का घोटाला हुआ है और इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली या जो कुछ भी किया गया है, इसलिए सरकार इस मामले में सरकार किसी को भी नहीं बख्शेगी’’।

इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को सीबीआई को दिया जाएगा।श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी और एक एचसीएस अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

‘‘घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है’’- विज

श्री विज ने कहा कि ‘‘घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है और बैंक के अधिकारियों को भी गिरफतार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कह दिया है कि हम यह मामला सीबीआई को दे देगें और जब सीबीआई को मामला जाएगा तो देखना कि कैसे लाईन लगती है’’।

‘‘अब हम असम भी जीतेगें, बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडूचेरी भी जीतेंगें’’ - विज

देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘हम हरियाणा जीते, दिल्ली जीते, महाराष्ट्र जीते, बिहार जीते और अब असम भी जीतेगें, बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडूचेरी भी जीतेंगें’’।

‘‘सरकार द्वारा मंडियों में फसल उपज की सुरक्षा हेतू सारी व्यवस्थाएं भी की जा रही है’’- विज

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा मंडियांे में किए जा रहे दौरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने ब्यानी प्रहार करते हुए कहा कि ‘‘हुडा साहब खुद मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने अपने समय में कुछ भी नहीं किया लेकिन अब हम कर रहे हैं, तो उसमें कमी निकाल रहे हैं’’। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बरसात हमारी सरकार पैदा नहीं कर रही है, बरसात ऊपर से आ रही है, और इसके लिए फसल उपज की सुरक्षा हेतू सारी व्यवस्थाएं भी की जा रही है’’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD