Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

आईपीएल 2026 : बारिश से प्रभावित मैच में चमके यशस्वी जायसवाल-वैभव सूर्यवंशी, आरआर ने 27 रन से एमआई को हराया

Yashasvi Jaiswal, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Rajasthan Royals, Mumbai Indians
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गुवाहाटी , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 11:09 IST

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की। वैभव 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल महज 2 रन ही टीम के खाते में जोड़ सके। आरआर 84 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन जुटाए। रियान 10 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 150/3 के स्कोर तक पहुंचाया।

जायसवाल 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 7 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए। विपक्षी खेमे से गजनफर ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

इस टीम ने अपनी पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रायन रिकलटन (8) का विकेट खो दिया। उस समय तक टीम सिर्फ 10 ही रन बना सकी थी। इसके बाद रोहित शर्मा (5) ने सूर्यकुमार यादव (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटाए। यह टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही। आलम ये रहा कि 46 के स्कोर तक उसके 5 विकेट गिर चुके थे। 

यहां से शेरफन रदरफोर्ड ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई। नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 सफलता हाथ लगी।

 

Tags: Yashasvi Jaiswal , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Rajasthan Royals , Mumbai Indians

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD