Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

महम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Sharma, Ram Chander Jangra, Meham, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महम (रोहतक) , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 11:56 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महम (रोहतक) में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन  और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 231.25 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 118.84 करोड़ रुपये की सिंचाई विभाग की, 80 करोड़ 88 लाख 14 हजार रुपये की जनस्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव सुंदरपुर में 74.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और महम में इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर जीवनयापन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उदघाटन किया है, उनमें 155.14 लाख रुपये की लागत से टाउन पार्क का नवीनीकरण और 76.11 लाख रुपये से महम के वार्ड-2 में सैनी सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शामिल है।

वहीं मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वारा 8947 लाख रुपये की लागत से भिवानी सब-ब्रांच की री-मॉडलिंग, महम में बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। उनमें 496 लाख रुपये की लागत से महम ड्रेन पर रिटेनिंग वॉल, 1238 लाख रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइन (भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, समैण) बनाए जाने, 267 लाख रुपये की लागत से भैणी मातो से जुई फीडर पाइपलाइन, 106 लाख रुपये की लागत से बहलबा लिंक ड्रेन पाइपलाइन, 237 लाख रुपये की लागत से समैण से जुई फीडर पाइपलाइन, 319 लाख रुपये की लागत से मोखरा खेड़ी आरसीसी सुरक्षा दीवार, 139 लाख रुपये की लागत से समैण सोलर सबमर्सिबल पंप, 135 लाख रुपये की लागत से फरमाणा खास से करसोल माइनर पाइपलाइन के निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने महम शहर में पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण की नींव भी रखी। इस परियोजना पर 8088.14 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु जीपीएस सुंदरपुर स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस स्कूल भवन पर 74.04 लाख रुपये की लागत आएगी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Sharma , Ram Chander Jangra , Meham , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD