Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा विकास पैकेज, लगाई घोषणाओं की झड़ी

सफीदों का अस्पताल 100 बेड में होगा अपग्रेड, नए पशु अस्पताल और पीएचसी भवनों का होगा निर्माण

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Safidon, Jind, Krishan Lal Panwar, Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Mohan Lal Badoli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सफीदों (जींद) , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 11:19 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि सफीदों के अस्पताल को 100 बैड में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा सिवाना माल गांव तथा गांव खातला में पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। सफीदों में रामसर पार्क तथा ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया जाएगा तथा सफीदों शहर में छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। 

इसके साथ ही पानीपत रोड से नगरपालिका की सीमा में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। सफीदों में बीएससी नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। सफीदों में कन्या राजकीय महाविद्यालय की चारदीवारी का पुनः निर्माण कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि सफीदों शहर के पीपल वाला मोहल्ला वार्ड नंबर सात गुल्जारी चौक, कॉलोनी में घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन को नियमानुसार हटाया जाएगा। 

गांव खेड़ा खेमावती में 33 केवी सब स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को 33 एमवीए की जाएगी तथा गांव के प्राथमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को कंडम घोषित करने उपरांत नए कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेड़ी तलौडा स्थित 132 केवीए सब स्टेशन पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 40-45 एमवीए तथा 132-33 केवीए किया जाएगा। 

गांव सीवान माला में 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। रजाना कलां तथा ढांटरथ गांवों में पीएचसी की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न गांव के सरकारी स्कूलों में एक करोड़ रुपये की लागत से सिविल वर्क करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिल्लूखेड़ा में भूमि उपलब्ध होने पर फायर स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा, सफीदों फायर स्टेशन को दो नए फायर टेंडर दिए जाएंगे। 

सफीदों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा एचएसवीपी के सेक्टर में प्लांट आवंटन के लिए आवेदन करने उपरांत नियमानुसार प्लॉट आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गंगोली, कालवा, भड़ताना, सब-माइनर तथा सीवाना माल डिस्ट्रीब्यूटरी की 12.50 करोड़ रुपये की लागत से रिहैबिलिटेशन कराई जाएगी तथा गांव में ग्राम सचिवालय भी बनवाया जाएगा। इसके साथ ही अंटा में कैनाल रेस्ट हाउस की मरम्मत कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिल्लूखेड़ा में भूमि उपलब्ध होने पर आईटीआई का निर्माण कराया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सफीदों क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का 2 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। ग्राम पंचायत मुआना की शामलात भूमि में बायो गैस संयंत्र लगाया जाएगा। मोरखी गांव में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। कालवा गांव के ययाति सूर्य कुण्ड ऐतिहासिक मंदिर की रिटेनिंग वॉल बनवाई जाएगी। 

बीडीपीओ सफीदों के कार्यालय का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। विभिन्न गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य करवाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अनाज मंडी सफीदों में सड़क की मरम्मत व नए शेड कवर व अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। पिल्लूखेड़ा में जमीन उपलब्ध होने पर सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने सफीदों व पिल्लूखेड़ा के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण, चौड़ाकरण तथा मरम्मत के लिए 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नई अनाज मंडी पिल्लूखेड़ा का जमीन उपलब्ध़ होने पर अतिरिक्त विस्तार किया जाएगा। सफीदों में नया रेस्ट हाऊस बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 9.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भम्भेवा में ड्रेन के पुलों का निर्माण करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की 12 सड़कों का पुननिर्माण किया जाएगा। सफीदों विधानसभा क्षेत्र की 203.5 किलोमीटर लंबाई की 49 सड़कें, जो अभी डीएलपी में है, उनको भी संबंधित एजेंसी से सुदृढ़ीकरण, रखरखाव करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22.89 करोड़ रुपए की लागत से 39.36 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की विशेष मरम्मत भी करवाई जाएगी। 

मार्केट कमेटी की 173.29 किलोमीटर लंबाई की 63 सड़कें जो अभी डीएलपी में है, उनको भी संबंधित एजेंसी से सुदृढ़ीकरण, रखरखाव करवाया जाएगा। इसी कड़ी में 56.70 किलोमीटर लंबाई की आठ सड़कों की विशेष मरम्मत 5.86 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक के खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Safidon , Jind , Krishan Lal Panwar , Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Mohan Lal Badoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD