Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

प्यार में धोखा खाए आशिक के बदले की कहानी है 'डकैत: एक प्रेम कथा', हिंदी ट्रेलर रिलीज

Mrunal Thakur, Adivi Sesh, Dacoit, Dacoit Ek Prem Katha, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 17:10 IST

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शनिवार को फिल्म का हिंदी भाषा में ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी एक धोखा खाए आशिक की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका से बदला लेता है। पहले फिल्म का तेलुगू ट्रेलर रिलीज किया गया था।

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के रोमांस से होती है, जो शादी और बच्चे का सपना एक साथ देख रहे हैं, लेकिन एक पल में दोनों की जिंदगी बदल जाती है। हरि (अदिवि शेष) जेल के अंदर होता है और मृणाल ठाकुर उसके खिलाफ कोर्ट में गवाही दे रही है।

हरि बेगुनाह होने के बाद भी जेल में जिंदगी काटता है और मृणाल से बदला लेने का प्लान करता है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट भी दिखाया गया है। कहानी में मृणाल ठाकुर एक बच्ची की मां बन चुकी है और हरि को इस बारे में नहीं पता। वह मृणाल का वही हाल करना चाहता है, जो उसके साथ हुआ। हरि, मृणाल के साथ मिलकर चोरी करता है और उसे भी अपने साथ गलत काम में शामिल करता है।

फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इंटेंस रोमांस भी फिल्माया गया है। फिल्म में प्यार और बदले की आग में जलते हुए आशिक की कहानी को दिखाया गया है। बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म को शेनिल देव ने निर्देशित किया है। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है। उन्होंने अदिवि शेष के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है।

इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी हैं, जो टॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं और एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, प्रकाश राज भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग तेलुगु और हिंदी में एक साथ की गई है और यह 10 अप्रैल को दुनियाभर में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

 

Tags: Mrunal Thakur , Adivi Sesh , Dacoit , Dacoit Ek Prem Katha , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD