Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

आईपीएल 2026 : कूपर कोनोली की तूफानी पारी, जीत के साथ पंजाब किंग्स के अभियान की शुरुआत

Cooper Connolly, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, Gujarat Titans, New Chandigarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 31 Mar 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 12:53 IST

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 3 विकेट से जीत हासिल की। किंग्स की तरफ से कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन जुटाकर टीम को मजबूती प्रदान की।

गिल 27 गेंदों में 6 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से जोस बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 36 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। बटलर 38 रन और फिलिप्स 25 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से विजयकुमार वैशाक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट निकाले। 1 विकेट मार्को जानसेन ने अपने नाम किया।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम ने 7 के स्कोर पर प्रियांश आर्य (7) का विकेट खो दिया था। यहां से कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 83 के स्कोर तक पहुंचाया। प्रभसिमरन 24 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कोनोली ने मोर्चा संभाला।

उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाए। इसके बाद दूसरे छोर पर विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन कोनोली ने मोर्चा संभाले रखा। इस बीच मार्को जानसेन (9) के साथ 26 रन और जैवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ 21 रन की साझेदारी भी की। कूपर 44 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Cooper Connolly , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , Gujarat Titans , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD