Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय और शर्मनाक : जयराम ठाकुर

11 लाख मरीजों के इलाज में कमी नहीं पाए तो हिम केयर को बदनाम कर रहे मुख्यमंत्री

Jai Ram Thakur, Shimla
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 17:49 IST

विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि  दुर्लभ कैंसर के पीड़ितों के इलाज को मुख्यमंत्री द्वारा पुरुष के बच्चेदानी निकालने जैसे बयान देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री को अपने पद की अहमियत का अंदाजा नहीं है। 

इसलिए वह छात्र नेता की तरह चौक चौराहे पर दिए जाने वाले बयान की तरह अपनी बातें कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिन मामलों का हवाला दिया है वह कैंसर के मरीजों के इलाज से जुड़ा हुआ है। जहां पर कोई ऑपरेशन नहीं हुआ सिर्फ उन्हें कैंसर में इस्तेमाल होने वाले कीमोथेरेपी का कांबिनेशन दिया गया है। 

हिम केयर के पैकेज कोड एम 003 के तहत सीटी फॉर सीए ओवरी के तहत इलाज किया गया। सभी एक दुर्लभ कैंसर से ग्रस्त थे जिसका कोई सटीक इलाज पद्धति निर्धारित नहीं है। कोई सटीक इलाज पद्धति उपलब्ध नहीं होने के कारण उस बीमारी का हिम केयर में कोई स्पष्ट पैकेज नहीं था। 

इसलिए चार मरीजों के दुर्लभ कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा हिम केयर में उपलब्ध पैकेज का इस्तेमाल किया गया। मुख्यमंत्री जिन पुरुषों के बच्चेदानी निकालने का जिक्र कर रहे हैं। उन चार कैंसर पीड़ितों में एक 71 साल के बुजुर्ग और एक 12 साल का बच्चा भी है। 

दो अन्य पुरुष 50 और 37 आयु वर्ग के हैं।  हिम केयर के पैकेज  एम 0003 के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल 'सीटी फॉर सीए ओवरी' में  जिस दवा के कॉम्बिनेशन इस्तेमाल होती है उसका नाम 'लाइपो डॉक्स और कार्बोप्लैटिन' इसके कई डोज मरीज को लगाने पड़ते हैं। 

सभी चारों मरीजों पर क्रमशः 17200 रुपए,17200 रुपए, 19 हजार और 14400 रुपए हैं। यानी कुल लागत 67800 रुपए आई है। इनमें से किसी भी मरीज का ऑपरेशन नहीं हुआ और न ही किसी की कोई बच्चेदानी निकाली गई। सिर्फ जानलेवा कैंसर का ईलाज हुआ। 

मेरी जानकारी के अनुसार ईश्वर की कृपा से सभी मरीज स्वस्थ्य हैं। हिम केयर के तहत उनका इलाज हुआ उन्हें नया जीवन मिला, इसकी मुझे निजी तौर पर बहुत  खुशी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि "लाइपोडॉक्स एंड कार्बो प्लैटिन" दवा का यह कांबिनेशन लंग्स कैंसर में, यूरिनरी ब्लैडर कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर में, एड्स से सम्बन्धित सारकोमा में  मेल ब्रेस्ट कैंसर, हार्मोन रिफ्रेक्टरी प्रोस्ट्रेट कैंसर, सिर और गर्दन के कैंसर इलाज में भी इस्तेमाल होता है। 

हिम केयर में आयुष्मान में लगभग  4000 से बीमारियों के लिए पैकेज है लेकिन वे दुर्लभ कैंसर जिनके इलाज का प्रोटोकॉल चिकित्सा विज्ञान में बहुत स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वह पैकेज हिम केयर और आयुष्मान और अन्य योजनाओं में  सूचीबद्ध नहीं है।

ऐसे में उन दुर्लभ कैंसर के इलाज के लिए सभी में से डॉक्टर एक पैकेज बुक कर देते हैं जिससे उनका  इलाज होता है।  इस इलाज को मुख्यमंत्री पुरुषों की बच्चेदानी निकाल देने की अफवाह उड़ा रहे हैं जो  दुर्भाग्यपूर्ण है। ये विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हुआ है और मुख्यमंत्री कुछ चाटुकार दागी अफसरों के कहने पर ऐसी बयानबाजी कर हंसी का पात्र बन गए हैं। 

मुख्यमंत्री इस माननीय सदन से प्रदेश की जनता से माफी मांगे। जिन्होंने सिर्फ राजनीतिक मकसद से भाजपा सरकार के समय की बहुत लोकप्रिय योजना को बदनाम कर सनसनी फैलाना चाहते हैं जिसमें वे अब बेनकाब हुए हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD