Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

जमानत पर छूटकर धमकी देने वालों की जमानत कराएं निरस्त: योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, Gorakhpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 13:21 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमानत पर छूटकर वादी को धमकाने वाले अभियुक्तों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी जमानत निरस्त कराई जाए। 

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन परिसर के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों ने दबंगों द्वारा डराने-धमकाने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए और सभी पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। 

साथ ही, जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। 

उन्होंने कहा कि अस्पताल से उपचार का एस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की, उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारते हुए चॉकलेट दी और आशीर्वाद प्रदान किया।

उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

 

Tags: Yogi Adityanath , Gorakhpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD