Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

डिजिटल भुगतान से छोटे व्यापारियों को मिल रही नई मजबूती — मुख्यमंत्री

किसी व्यापारी या दुकानदार को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत किसी को है तो वो कांग्रेस को है — नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:17 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष द्वारा ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण राज्य के छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में वह शक्ति बनकर उभरा है, जहां रेहड़ी—फड़ी वाले भी यूपीआई डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं। 

किसी व्यापारी या दुकानदार को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। यदि दिक्कत किसी को है तो वो कांग्रेस को है। मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

विधायक द्वारा छोटे खुदरा व्यापारियों को समर्थन देने के लिए ऑनलाइन खरीदारी पर भारी कर लगाने के प्रस्ताव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को तथ्यों की जानकारी ही नहीं है और वे जानकारी के अभाव में ऐसी बाते करते हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना काल में भी किसी रेहड़ी—फड़ी वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने रेहड़ी—फड़ी वालों को बिना ब्याज के 10 हजार रुपये तक का लोन दिया था।

व्यापारियों को कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है, दिक्कत केवल कांग्रेस को हो रही है कि पैसा ऑनलाइन क्यों जा रहा है, सीधा आना चाहिए था।

प्रश्नकाल से गायब विपक्ष पर मुख्यमंत्री का कटाक्ष — अपने ही प्रश्नों के उत्तर सुनने सदन में नहीं आते विधायक

कांग्रेस के अधिकतर विधायकों द्वारा प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में उपस्थित न होने पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इतना हताश और निराश हो गया है कि वे प्रश्न काल के दौरान अपने प्रश्न का जवाब सुनने के लिए भी सदन में नहीं आए हैं, तो वे प्रदेश की जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में कैसे उठा पाएंगे।

 

Tags: Nayab Singh Saini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD